सर्दी—जुकाम से मिलेगी राहत, तुलसी और काली मिर्च का करें सेवन

0
141

नई दिल्ली: सेहतमंद रहने के लिए सही जीवनशैली, खान—पान और व्यायाम करना जरूरी माना जाता है इसी के साथ ही कई समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं कई लोगों को इन घरेलू नुस्खों की मदद से समस्या से काफी आराम भी मिल जाता है इसमें वो कई तरह की प्राकृतिक चीजों का सेवन करते हैं जिसमें तुलसी के पत्ते भी शामिल है।

तुलसी का पौधा भारत के ज्यादातर घरों में होता है और लोग इसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन इसी के साथ तुलसी अपने औषधीय गुणों के कारण भी काफी प्रसिद्ध हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीवायरल गुण और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में कई लोग तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं कई लोग चाय में डालकर उसकी चाय पीना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग सुबह खाली पेट इसके पत्ते चबाते हैं लेकिन तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्चा का सेवन करना भी फायदेमंद साबित होता है।

तुलसी और काली मिर्च
अगर आप तुलसी और काली मिर्च को साथ में खातें है। तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिल सकती है इसके अलावा जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, गले में खराश और मौसमी फ्लू जैसी परेशानियों होती है उनके लिए इन दोनों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है काली मिर्च में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन या फिर घाव को भरने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े…

चाय की खेती करने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि तुलसी और काली मिर्च का सेवन एक साथ करने से जुकाम, कफ, खांसी और श्वास संबंधी रोग को दूर करने में मदद मिलती है इसके साथ इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिसके कारण मौसमी बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी परेशानियों से बचाव होता है इसके साथ इसका सेवन करना पेट के लिए भी फायदेमंद होता है ये पेट को साफ रखने में मदद करता है

इस्तेमाल करने के उपायएं
.तुलसी और काली मिर्च का एक साथ सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है इसके लिए तुलसी की कुछ साफ पत्तियां और काली मिर्च लें और उसे 5 मिनट के लिए पानी में उबालें अब इसे छान लें और उस पानी को पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है।

.काली मिर्च और तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर भी इनका सेवन किया जा सकता है इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें तुलसी के पत्ते, पिसी हुई काली मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और इसे 5 से 7 मिनट तक उबालें इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुड़ या शहद या नींबू के रस के 2 से 3 बूंद भी इसमें मिला सकते हैं।

ये भी पढ़े…

https://panchayatkhabar.com/category/state-news/uputtarakhand/

.तुलसी के पत्तों और काली मिर्च का सेवन करने का एक तरीका यह भी है की इसके लिए तुलसी के पत्तों का रस और काली मिर्च पाउडर को एक साथ मिला लें। इसके बाद इसमें गुड़ या शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं इससे बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है।

.लेकिन ध्यान रखें जिन लोगों को इन चीजों से एलर्जी है वह लोग इसका सेवन न करें। इसके अलावा एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इन चीजों का सेवन करें। इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें क्योंकि कुछ मामलों में इन चीजों का सेवन करने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here