वैश्विक स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: मांडविया

0
120

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी – पश्चात – प्रभाव को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

मांडविया ने आज गोवा में जी-20 के स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर घबराहट और उपेक्षा के भाव समाप्त के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए कोरोना महामारी के बाद के प्रभाव को खत्म करने के प्रयासों में कमी नहीं आनी चाहिए।

महामारी के फैलाव को रोकने तथा नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा , जी- 20 स्वास्थ्य कार्य समूह कार्य के रूप में, हम संयुक्त रूप से भविष्य के वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे के लिए सकारात्मक प्रभाव पैदा करने की दिशा में सही दिशा में बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार उपस्थित रही। श्री मांडविया ने कहा कि भारत की जी- 20 अध्यक्षता में इटली और इंडोनेशियाई अध्यक्षता के दौरान लाई गई गति को जारी रखने और स्वास्थ्य आपात स्थिति की तैयारी, रोकथाम और प्रतिक्रिया के लिए अब तक किए गए प्रयासों को समेकित करने की योजना बनायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here