सीएम योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कश्मीर के मुद्दे पर पूछा सवाल

0
215

अक्षत सरोत्री

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गठबंधन को लेकर निशाना साधा और राहुल गांधी से सवाल पूछा है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस-एनसी का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है। मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस धारा-370 और अनुच्छेद 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की एनसी की घोषणा का समर्थन करती है?

सीएम योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने का समर्थन करती है? इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी सबके सामने आया है।

वहीं, केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here