सुक्खू ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
शिमला: हिमाचल-प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर अपने तीन दिन के हमीरपुर दौरे पर रहें। इस दौरान जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तो वहीं, वो देर रात अपने पैतृक गांव भबड़ा में अपनी मां से मिलने भी पहुंचे। सुखविंदर सिंह के घर पहुंचने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मां ने उतारी आरती, सीएम बेटे ने लिया आशीर्वाद
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर साधारण पृष्ठभूमि से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे। 11 दिसंबर को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तब से लेकर अब तक मुख्यमंत्री व्यस्तता के चलते अपने घर नहीं जा सके थे। सोमवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह ठाकुर पहल बार अपने घर पहुंचे। मुख्यमंत्री बेटे के पहली दफा घर पहुंचने पर उनकी मां संसार देवी ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया। सुखविंदर सिंह ने घर पहुंचने पर अपनी मां के पैर छुंए, और उनके गले लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर तीन दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहें हालांकि इस दौरान उन्हें शिमला भी जाना पड़ा था। लेकिन वो सोमवार शाम के वक्त वापस हमीरपुर आएं, और अपने पैतृक गांव भबड़ा अपनी मां से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह ठाकुर करीब दो महीने बाद अपने घर पहुंचे। जिसके बाद घर में खुशी का माहौल था। इस दौरान मां संसार देवी काफी भावुक दिखीं।
आज ऊना दौरे पर रहेंगे सीएम सुखविंदर सिंह
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर आज ऊना दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, मंगलवार से मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जहां वो बुधवार को दिल्ली के द्वारका में बनने वाले हिमाचल निकेतन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
