काच ही बास के बहंगिया… बहंगी लचकत जाय…

0
1001

संतोष कुमार सिंह
नयी दिल्ली: घाट सज चुके हैं। 2 बज गया है। दूरदराज से आने वाले व्रतियों ने घाटों पर डेरा डालना शुरू कर दिया है। घाटों पर भयंकर भीड़ होने की वजह से लोग काफी पहले ही अपने घर से घाट की ओर निकल जाते हैं।दिल्ली सरकार ने राजधानी में काफी बड़ी संख्या में छठ घाटों को पक्का करने व उन्हें पहले से ज्यादा व्यवस्थित करने का काम किया है। पूरबिए इस बेहतर इंतजाम को लेकर संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। सरकार की कोशिश रही है कि सभी छठ घाटों को पक्का किया जाए। इसमें कुछ हद तक सफलता मिली है। इस वर्ष घाटों की संख्या बढ़ा कर 278 किया गया है। इसके अलावा लोग अपने घरों के पास घाटों का निर्माण करके पूजा करते हैं। सरकारें भी सजग हो गई हैं। अगले साल तक इन घाटों की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी जाएगी। घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले व्रतियों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी बेहतर इंतजाम किया है।

ghattttलोक आस्था का पर्व है छठ
बिना पुरोहित और बिना किसी मंत्र के बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला यह पर्व अब दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) का भी मुख्य पर्व बन गया है। वैसे तो व्रत शुक्रवार के नहाय खाय के बाद ही शूरू हो गया। छठ के दूसरे दिन खरना संपन्न हुआ। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मुख्य पर्व की शुरुआत की जाएगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा और व्रती अपना उपवास खोलेंगे। यह महापर्व पूरी तरह से प्राकृत को समर्पित है।

chathhhhhhhh-largeबेहतर इंतजाम, संगीतमय वातावरण
छठ घाटों पर बजने वाली लोकसंगीत और गाये जाने वाले गीत जिसमें छठी माई को अपने—अपने तरीके से व्रत करने वाले आह्वाण करते नजर आते हैं। इस त्योहार को खास बना देता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पूर्वाचली संगठनों ने घाटों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया है। आईटीओपर छठ पूजा का आयोजन करने वाली छठ पूजा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवाराम पांडेय के मुताबिक इस बार आईटीओ पर लगभग एक लाख ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। दिल्ली के नेब सराय में शनिवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शिरकत करेंगी। कई भोजपुरी स्टार लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

chattth_storyimage

कौन कौन होंगे शामिल

सांसद, भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौर शामिल होंगे।
दिल्ली के नेब सराय में शनिवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शिरकत करेंगी। कई भोजपुरी स्टार लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here