
नई दिल्ली: दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से तोहफे का इंतजार होता है और सरकार भी कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनका वेतन बढ़ोतरी करती रही है। लेकिन इस दिवाली हमारे अन्नदाताओं यानी किसानों को भी केंद्र सरकार तोहफा देने जा रही है विशेष रूप से उन किसानों को जो रबी फसलों की बुवाई में लगे हुए हैं। जी हां ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार रबी फसलों के न्यूनतम सर्मथन मूल्य में बढ़ोतरी करने जा रही है।
सूत्रों की माने तो फसल 2025 से-26 के लिए रबी फसलों पर केंद्र सरकार ने
MSP बढ़ाने को लेकर मंजूरी दे दी है। सूत्रों का कहना है कि गेहूं में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जो 2,275 रुपये से बढ़कर 2,425 रुपये हो गई है। सरसों के लिए 300 रुपये की वृद्धि करके 5,950 रुपये और चना के लिए 210 रुपये बढ़ाकर 5,650 रुपये किया गया है।
ये भी पढ़े…
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
रबी किसानों को होगा फायदा
गेहूं, चना और सरसों अक्तूबर-नवंबर से मार्च-अप्रैल तक चलने वाले रबी फसलों में बोई जाने वाली प्रमुख फसलें हैं। जिसमें किसानों को उनकी उपज के लिए पर्याप्त कीमतों में अचानक से आई गिरावट से बचाता है। इस प्रकार, यह खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में सहायक है और बाजार में मूल्य खोज के लिए एक आधार प्रदान करता है और यह बेहतर उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। इसमें सात रबी फसलें आती हैं।
यह है आंकड़ा
गेहूं: 2,275 से 2,425 तक ,मसूर: 6,425 से 6,700 जौ: 1,850 से 1,980,चना: 5,440 से 5,650 ,मसूर: 6,425 से 6,700 सरसों: 5,650 से 5,950 ,सूरजमुखी: 5,800 से 5,940।
