बीजेपी का दूसरा संकल्प पत्र, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, युवाओं को 15 हजार रुपये देने का वादा

0
228

 

वर्षा वर्मा

 

BJP Delhi Manifesto:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है। मंगलवार को बीजेपी सासंद अनुराग ठाकुर ने इस दस्तावेज को पेश करते हुए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी स्वास्थ्य और यातयात की समस्याओं का समाधान करेगी और केंद्र और दिल्ली दोनों में मोदी सरकार होने से बेहतर दिल्ली बनाई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कोविड काल में शराब व्यापारियों को फायदा पहुंचाने,शीश महल घोटाले और सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश न करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा।

 

भ्रष्टाचार और घोटालों पर कठोर कदम का वादा
अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर घोटालों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पहली बार राजस्व घाटे में आई है और इसके लिए आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और आतिशी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं में घोर लापरवाही की है।

 

छात्रों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के छात्रों को सरकारी संस्थानों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकमुश्त ₹15,000 की सहायता का वादा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरह दिल्ली में भी अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना के तहत ₹1,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली चुनाव प्रचार के बीच भाजपा ने बुलाई सभी उम्मीदवारों की बैठक, जानें इसका कारण

 

 

ऑटो-टैक्सी और घरेलू कामगारों के लिए योजनाएं
बीजेपी ने ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने, ₹10 लाख तक का जीवन बीमा,5 लाख तक का एक्सीडेंटल कवर और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का वादा किया। घरेलू कामगारों के लिए भी कल्याण बोर्ड बनाने और उन्हें बीमा कवर देने का आश्वासन दिया गया। अनुराग ठाकुर ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र करते हुए इसे और विस्तार देने की बात कही।

 

पहले संकल्प पत्र में ये थे बड़े एलान
1. बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया है।
2. गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
3. गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी देने का वादा किया गया है।
4. होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का आश्वासन है।
5. सत्ता में आने पर बीजेपी ने अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया है, जहां ₹5 में भरपेट भोजन मिलेगा।
6. गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल किट देने का भी वादा किया गया है।
7. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
8. इसके तहत दिल्लीवासियों को ₹5 लाख तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
9. वरिष्ठ नागरिकों को ₹3000 तक की पेंशन देने का वादा किया गया है।
10. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी, इन्हें बंद नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here