भाजपा का मैनिफेस्टो..किसान से कर्ज माफी..युवाओं से रोजगार का वादा

0
1145

आलोक रंजन
लखनउ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया। अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा ने इसे ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया है। इस संकल्प पत्र में किसान से लेकर राम मंदिर सबकी चर्चा की गयी है। छात्रों को रोजगार का वादा किया गया है। वहीं पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक विकास का संकल्प व्यक्त किया गया है।
क्या है भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण बातें:

किसानों के लिए खास
—बीजेपी की सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी और किसानों को देने वाले लोन पर ब्याज नहीं लिया जाएगा।
— कृषि मजदूरों को 2 लाख का बीमा दिया जाएगा।
— गन्ना किसानों को बिना विलंब के भुगतान किया जाएगा। गन्ना किसानों को मिल से तुरंत चेक मिलेगा। किसानों के ट्रैक्टर से गन्ना उतरते ही किसानों को पेमेंट मिल जाएगी।
— पशुधन को बढ़ावा दिया जाएगा। मशीनी बूचड़खाने बंद किए जाएंगे। अवैध पशु कत्लखाने बंद किए जाएंगे।
—डेयरी विकास फंड का गठन होगा।
महिलाओं के लिए घोषणापत्र में खास

-भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत हर परिवार में जन्मी बेटी को 50 हजार का बॉन्ड. गरीब परिवार में बेटी जन्मते ही पांच हजार की राशि।
—तीन महिला बटालियन बनाई जाएंगी.
— सौ फास्ट ट्रैक कोर्ट महिला उत्पीड़न के मामलों के लिए स्थापित किए जाएंगे, हर जिले में तीन महिला पुलिस स्टेशन। कॉलेज-स्कूलों के नजदीक एंटी रोमियो दल।
— विधवा पेंशन के लिए उम्र सीमा समाप्त। विधवा पेंशन की रकम बढ़ाकर एक हजार रु. की जाएगी।
— तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं की इच्छा पूछेंगे और यूपी सरकार उसके आधार पर एससी में पार्टी बनेगी।
छात्रो के लिए घोषणा पत्र में
-छात्रों को लैपटॉप के साथ एक साल तक एक जीबी फ्री डेटा देने का वादा।
— वर्ग 3 और 4 में नौकरी के लिए इंटरव्यू बंद किए जाएंगे। मेरिट के आधार पर चयन होगा।
— यूपी में 90 फीसदी नौकरी राज्य के युवाओं को ही मिलेगी।
—पुलिस के डेढ़ लाख रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
— लड़कियों को ग्रेजुएशन तक फ्री एजुकेशन दिया जाएगा।

और क्या है खास

-108 सेवा का विस्तार होगा, 15 मिनट में कॉल पर आएगी एंबुलेंस, जेनरिक दवाओं वाली दुकानें हर ब्लॉक में, 25 नए मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशिलटी अस्पताल बनेंगे, छह क्षेत्रों में एम्स स्तर के अस्पताल बनेंगे। गरीबों को मकान के लिए 6 लाख तक का लोन और मजदूरों को 2 लाख बीमा कवर दिया जाएगा। एक करोड़ परिवारों को गरीब कल्याण कार्ड दिया जाएगा।
5 साल में हर घर में 24 घंटे में बिजली पहुंचाएंगे। गरीब को 100 यूनिट बिजली 3 रु की दर से मिलेगी। बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। पूर्वांचल विकास खंड भी बनेगा।
इसके साथ ही लखनऊ, नोएडा मेट्रो का विस्तार होगा। 6 छोटे शहरों में भी हेलिकॉप्टर सर्विस शुरू होगी। कानपुर, गोरखपुर में भी जल्द मेट्रो लाई जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here