रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन

0
123

Tata group New Chairman: नोएल टाटा को 11 अक्टूबर को टाटा समूह की परोपकारी शाखा टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई थे। यह फैसला सर्वसम्मति से 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बैठक में लिया गया है। रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की उनके कोई बच्चे नहीं थे और उन्होंने टाटा ट्रस्ट में किसी उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया। नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त करने का निर्णय रतन टाटा के ‘आगे बढ़ने’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किया गया। कॉरपोरेट वकील एचपी रानीना ने कहा कि टाटा ट्रस्ट ने नोएल टाटा का सही चुनाव किया है और यह पूरे संगठन के लिए बहुत अच्छा होगा। विश्वास है कि टाटा समूह का सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।

रतन और नोएल टाटा के पिता
रतन टाटा और नोएल टाटा के पिता नेवल होर्मुसजी टाटा थे। रतन टाटा की मां का नाम सूनी टाटा और नोएल टाटा की मां का नाम सिमोन टाटा नी डुनोयर था। टाटा संस के पूर्व बोर्ड सदस्य आर गोपालकृष्णन ने नोएल को ‘बहुत अच्छा और समझदार आदमी’ बताते हुए कहा कि वह ‘ट्रस्ट के लिए बहुत अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा अपने व्यवसाय और उद्यमशीलता कौशल के साथ नोएल टाटा ट्रस्ट में बहुत अधिक मूल्य जोड़ने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़े…

रतन टाटा के निधन के बाद देश में शोक की लहर…कौन होगा उनका उत्तराधिकारी

नोएल टाटा का मार्गदर्शन
नोएल 2014 से वह ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं। जो ग्रुप का बेहद सफल परिधान खुदरा विक्रेता है। जिसके शेयरों में पिछले दशक में 6,000% से अधिक की वृद्धि हुई है। नोएल ने पहले 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का नेतृत्व किया था। इस दौरान कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म का राजस्व $500 मिलियन से बढ़कर $3 बिलियन से अधिक हो गया था। वह टाटा स्टील लिमिटेड और वोल्टास लिमिटेड सहित कई सूचीबद्ध टाटा कंपनियों के बोर्ड में भी हैं। टाटा ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार उनके बच्चे – माया, नेविल और लिआ भी परिवार से जुड़ी कुछ चैरिटी के ट्रस्टी हैं। और नोएल टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप के रिटेल प्ले ट्रेंट के कारोबार ने बहुत शांत रहते हुए ऊंचाइयां हासिल की हैं। जो नोएल के नेतृत्व की शैली को भी दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here