कांग्रेस हुई हमलावर, आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें

0
368

वर्षा वर्मा

 

Delhi Chunav 2025 Congress vs AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने के बाद अब एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस ने आप के टॉप तीन नेताओं पर निशाना साधा है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालका जी से सीएम आतिशी सिंह के खिलाफ गांधी परिवार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है।

 

 

प्रियंका गांधी निकालेंगी पदयात्रा
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित चुनाव में खड़े है। सूत्रों की माने तो, संदीप दीक्षित के लिए कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी चुनावी प्रचार में जुट गए है। वहीं 25 जनवरी को अलका लांबा के लिए प्रियंका गांधी पदयात्रा निकालेंगी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि, अब हम दिल्ली में दमखम से लड़ रहे हैं तो डर क्यों लग रहा है। साथ ही क्यों इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने की बात होती है। उन्होंने आगे कहा, हम लड़ रहे हैं और लड़ेंगे। दिल्ली को पिछले 10 साल से खंडहर बनाने वालों से लड़ाई होगी।

 

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प… ये है खास बातें

 

 

कांग्रेस के निशाने पर टॉप तीन नेता
दरअसल केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित, आतिशी के खिलाफ अलका लांबा चुनावी मैदान में खड़े है। साथ ही 16 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली जंगपुरा सीट से वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर के बेटे फरहाद सूरी को उतारा गया है। इन तीन उम्मीदवारों को उतारकर कांग्रेस ने आप पार्टी के टॉप नेताओं को निशाने पर लिया है। दरअसल, इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप मिलकर मुकाबला कर चुकी है। लेकिन चुनाव में सफलता हाथ नहीं लगी थी। उसके बाद अब दिल्ली विधानसभा में दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर रही है। वैसे तो दिल्ली के पूर्व सीएम रह चुके केजरीवाल को पहले लग रहा था। कि कांग्रेस के साथ फ्रेंडली फाइट होगी। लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस ने आप पर हमला बोल दिया है। उससे चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने वाला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here