मोनालिसा की आंखें बन गई परेशानी का सबब, जानिए क्यों छोड़ा महाकुंभ

0
362

वर्षा वर्मा

 

Mahakumbh 2025: महांकुभ में अब तक कारोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके है। आस्था की इस स्थली ने कई लोगों के लिए रोजगार का अवसर भी पैदा किया है। इसी रोजगार की तलाश में इंदौर से एक लड़की अपने परिवार के साथ माला बेचने आई, लेकिन उसके काम से ज्यादा उसकी खूबसूरती की चर्चा होने लगी। देखते—देखते सोशल मीडिया पर वह ऐसी वायरल हुई कि जो भी उसके आसपास से गुजरता वीडियो बनाने लगता। बताया जा रहा है कि इससे तंग आकर उसने महाकुंभ ही छोड़ दिया। अपनी खूबसूरत आंखों के लिए चर्चा में आई मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूबर वायरल हुआ। कई यूट्यूबर्स उसका इंटरव्यू लेने पहुंचने लगे। मोनालिसा जहां भी दिखती थी लोग उसके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए बेताब रहते थे पर अपनी इस दीवानगी से परेशान होकर मोनालिसा ने महाकुंभ छोड़ दिया है। मोनालिसा की दो बहनों ने बताया कि आखिर वह कहां चली गई।

 

मोनालिसा की बहनों ने बताई महाकुंभ छोड़ने की वजह
मेला स्थल पर मोनालिसा की दो बहनें अभी भी मालाएं बेच रही हैं। दोनों बहनों ने बताया कि हम इंदौर के पास महेश्वर से आए हैं। बहन विद्या ने बताया कि मोनालिसा के पीछे लोग पड़े हुए थे। उसके पीछे-पीछे लोग दौड़ते थे जिस वजह से वह माला नहीं बेच पाती थी। वह एक दिन अपने पिता के पास गई और रोने लगी कि लोग मेरे पीछे आ रहे हैं।

 

ये भी पढ़े…

महाराष्ट्र में मक्के से बदल रहा खेती का पैटर्न, SM सिस्टम ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद

 

 

‘पिता ने भेज दिया घर’
उसकी आंखों के ऊपर वीडियो बहुत वायरल हो रहे हैं। जिससे परेशान होकर पिता ने कहा कि यहां मत रहो घर चली जाओ। जब पूछा गया कि खूबसूरती की तारीफ में क्या बुराई है तो इस पर मोनालिसा की बहन ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है वह तो माला बेचने आई थी। माला बेचने नहीं देते थे वीडियो छुप छुप के बनाते थे इसलिए महेश्वर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here