नई दिल्ली: बिहार भारत का धार्मिक राजघानी है इसलिए देश का विकास के लिए देश की राजघानी दिल्ली आर्थिक राजघानी मुंबई एवं बिहार का साथ साथ और समान विकास करने की जरूरत है, यह बात बिहार सरकार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने बिहार उत्सव 2016 के अवसर पर दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 104 वां बिहार स्थापना दिवस समारोह के 4 दिवसीय सांस्कृतिक व मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन के मौके पर कहा।
बिहार उत्सव 2016 के अवसर पर दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 104 वां बिहार स्थापना दिवस समारोह के 4 दिवसीय सांस्कृतिक व मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उधोग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ एवं बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार सहित कई गनमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने उद्घाटन के बाद हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम के स्टालों एवं बिहारी व्यंजन के स्टालों का अवलोकण किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद बिहार गौरव गान और अपूर्वा ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मत्रमुंग्ध किया। बिहार स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम बिहार की संस्कृति परंपरा कला पर्यटन को दर्शाता है। बिहार उत्सव में आईएनए दिल्ली हाट में पहलीवार लगाए गए सेल्फी जोन मुख्यमंत्री के सात निश्चय लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस अवसर पर हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम के 55 स्टाल लगाये गए है इसक अलावा बिहारी व्यंजन के कई सारे स्टाल यहाँ लगाये गए है।

बिहार उत्सव 2016 के दौरान हस्तकरधा एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की बिक्री एवं सह-प्रदर्शनी का आयोजन 30 मार्च 2016 तक होगा । जिसके दौरान कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 20 से 23 मार्च तक की जाएगी। यहीं नहीं बिहार के संस्कृति को दर्शानें के लिए लोक गीत व नृत्य कला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगे। बिहार उत्सव 2016 में हस्तशिल्प एवं हस्तकला का लाईव डेमो भी किया जा रहा है। बिहार उत्सव 2016 के दौरान हस्तकरधा एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की बिक्री एवं सह-प्रदर्शनी के साथ साथ बिहार के मशहूर व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। हर स्टाल पर कुछ न कुछ ऐसा है जो आपको अपनी और आकर्शित जरूर करेगा । इस बार स्टाल के भागलपूरी सिल्क, बसमन बीघा के चादर, मधुबनी पेंटिंग, सिकी के उत्पाद, कास्ट की मूर्ति के आकर्षक स्टाल्स लगाये 

