“बिहार सरकार ने इस वर्ष् प्रगति मैदान में सजने वाले व्यापार मेले के लिए व्यापक तैयारियां की है। यह मेला प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय 14 से 27 नवम्बर के बीच आयोजित होता है। इस वर्ष मेले का थीम महिला उद्यमी निर्धारित किया गया है । थीम के अनुसार ही बिहार मंडप को सजाने एवं सवारने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इसमे लगे हैं उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना के लोग जिन्हे नोडल एजेन्सी का दायित्व दिया गया है।
दिनांक 14 नवम्बर 2014 को मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात बिहार मंडप का विधिवत उदघाटन 1.30 बजे माननीय मंत्री उद्योग बिहार सरकार डॉ० भीम सिंह जी करेंगे। साथ ही दिनांक 23 नवम्बर को राज्य दिवस मनाने का कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त अवसर पर संध्या 6 बजे से प्रगति मैदान स्थित हंसध्वनि थियेटर में रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। उक्त अवसर पर बिहार के लभ्य प्रतिष्ठित बिहारी कलाकारों द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। जो भी भाई लोग मेले में पंधारेगे जमकर लुत्फ उठायेंगे इन कार्यक्रमों का
मेले के तैयारी के क्रम में थीम के अनुरूप इस वर्ष बहुत ही आकर्षक ढंग से बीहर मंडप को सजाया जा रहा है। मंडप के थमे हॉल मे हैण्डलूम एवं रेशमी वस्त्रों पर महिला उधमियो के जीवन एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है ।”
