महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, स्वामी चिदानन्द सरस्वती से की मुलाकात

0
474
वर्षा वर्मा

 

Arif Mohammed Khan: प्रयागराज महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की और आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति पर चर्चा की। इस अवसर पर स्वामी जी ने उनको रुद्राक्ष की माला भेंट की। राज्यपाल ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताया और कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल को महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक व्यवस्थाओं से रूबरू कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन पर विस्तार से जानकारी दी।

‘भारत की आध्यात्मिक विरासत’
बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने महाकुंभ की अलौकिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजन की भव्यता और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है।

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें,फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

 

40 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं संगम स्नान
प्रयागराज महाकुंभ में अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। 13 जनवरी से अभी तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोग स्नान करने आएंगे। आज से उत्तरप्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के तरफ से विद्वतकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बड़े कलाकार शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here