महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें,फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

0
409
वर्षा वर्मा

 

MahaKumbh:  प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगी है। इस बार ​हरिहरानंद के टेंट में आग लगी है। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना का ​वीडियो भी सामने आया है।

 

शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी आग
महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लगी है। टेंट में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुंरत ही आग पर काबू पाया। मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक टेंट में आग लग गई है। हालांकि, अग्निशमनकर्मी आग बुझाने में लगे हैं, और काफी हद तक उस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ आए तो जरूर देखे… आटरामपुर गांव का पंचायत भवन ग्राम

 

पहले सेक्टर 22 में लगी थी आग
दरअसल कुछ दिनों पहले ही महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास एक टेंट में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

 

नहीं हुई थी कोई जनहानि
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा था कि सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया। उन्होंने कहा था कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई थी। हालांकि समय रहते आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here