गेहूं के दामों में बढ़ोतरी से किसानों में खुशी की लहर

0
219

अक्षत सरोत्री

नई दिल्ली: रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं के दामों में उतार-चढ़ाव अक्सर देखा जाता है। इस बार फिर से गेहूं के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में इसका अध‍िकतम भाव 50 रुपये प्रत‍ि क‍िलो तक पहुंच गया है।

इसी तरह औसत भाव 30.9 और न्यूनतम 22 रुपये है। उपभोक्ता मामले मंत्रालय के प्राइस मॉन‍िटर‍िंग ड‍िवीजन ने 18 अगस्त को देश में गेहूं के र‍िटेल भाव की यह जानकारी दी है। ये तो रही उपभोक्ताओं को म‍िलने वाले गेहूं के दाम की।

क‍िसानों को मंडी में थोक भाव क‍ितना म‍िल रहा है। केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय ने बताया है क‍ि 1 से 14 अगस्त के बीच क‍िसानों को गेहूं का भाव 2518 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल म‍िला है।

कृष‍ि मंत्रालय के अनुसार 1 से 14 अगस्त के बीच कर्नाटक में गेहूं का थोक दाम सबसे ज्यादा 3302 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा, जो प‍िछले साल से 8.78 फीसदी कम है।

साल 2023 की इसी अवध‍ि में 3619.69 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल दाम था। महाराष्ट्र में इस साल गेहूं का थोक भाव 2939.82 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल है, जो प‍िछले वर्ष की इसी अवध‍ि से 14.79 फीसदी कम है।

प‍िछले वर्ष दाम 3450.22 रुपये क्व‍िंटल था. हालांक‍ि, राष्ट्रीय औसत की बात करें तो गेहूं के दाम में प‍िछले वर्ष के मुकाबले 5.19 फीसदी का इजाफा हो गया है। इस साल 2517.71 रुपये प्रत‍ि क्च‍िंटल दाम है तो प‍िछले वर्ष यह स‍िर्फ 2393.43 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल था।

प्राइस मॉन‍िटर‍िंग ड‍िवीजन के अनुसार 18 अगस्त 2024 को गेहूं के आटे का अध‍िकतम दाम 65 रुपये प्रत‍ि क‍िलो था। औसत दाम 35.78 और न्यूनतम दाम 28 रुपये प्रत‍ि क‍िलो रहा। द‍िल्ली में आटा का दाम 32, जम्मू-कश्मीर में 41.5, हर‍ियाणा में 33.33 और महाराष्ट्र में 43.53 रुपये प्रत‍ि क‍िलो रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here