कोलकाता रेप और मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0
207

अक्षत सरोत्री

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस मामले में ऐसा लग रहा है जो दिखाया जा रहा है वो है नहीं और जो है उसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। आखिरकार कैसे एक अस्पताल में किसी का रेप और मर्डर हो जाता है और किसी को भनक तक नहीं लगती है।

देशभर के लोग आरोपी संजय रॉय के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पीड़िता की डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट पढ़कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 अगस्त की रात को आरोपी ने पीड़िता के साथ कैसी हैविानियत हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक डॉक्टर के शरीर पर 14 से ज्यादा चोट के निशान थे। मृतक के सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गर्दन, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं।

शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें मिली है। फेफड़ों में रक्त के थक्के जम गए थे। जननांग के अंदर भी एक सफेद गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ मिला है। वहीं, आरोपी ने दोनों हाथों से गला घोंटकर पीड़िता की जान ले ली थी। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ जबरदस्त यौन उत्पीड़न किए थे।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने पीड़िता को लेकर जो दावे किए वो रिपोर्ट के पोस्टमार्टम अनुरूप है। डॉक्टर्स ने यह भी दावा किया था कि इस वीभत्स मामले में कई आरोपी है क्योंकि मृतका के शरीर से जितना सीमन मिला है वह किसी एक आरोपी का नहीं हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here