
नई दिल्ली: दिवाली के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है लेकिन इन दिनों बाजारों में सोने चांदी की कीमतों में लगातार बढोतरी हो रही है और त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड सकती हैं बढ़ती कीमतों में भी त्योहारी मांग के चलते बेशकीमती धातुओं की कीमतें ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती मांग के कारण कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
बाजारों में धनतेरस और दिवाली के अवसर को लेकर काफी धूम मची हुई हैं और कई लोग सोने चांदी की खरीदारी भी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुकानों पर खरीदारों की लंबी लाइन देखने कोे मिल रही है सोने की कीमत में पिछले साल की तुलना में करीब कई हजारों रुपये का फर्क देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे त्योहारी सीजन करीब आ रहा है वैसे ही सोने-चांदी के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। बाजारों में पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसके बावजूद भी बाजारों में रौनक छाई हुई है। अगर आप भी सोने की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं तो इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को है और लोगों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। और इस बार सोने की खरीदारी कर शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर तक रहेगा।
ये भी पढ़े…
सोने के भाव
24 कैरेट सोने का भाव 79.790 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी के भाव में पूरे हजार रूपये की बढोतरी हुई है और अब चॉदी का भाव 1,02000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले हफ्ते से लेकर इस सप्ताह के शुरुआती दिनों तक सोने चांदी की कीमत में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है।
