पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
138

अक्षत सरोत्री

नई दिल्ली: आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बीजेपी नेताओं ने उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर पहुंचना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदैव अटल पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली में हुआ था। उनका जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ था। वह प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम थे।

उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पीएम मोदी अपने भाषणों में अटल बिहारी का जिक्र करते हुए आए हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर सदैव अटल पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर पूर्व पीएम को याद किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह सदैव अटल पहुंचे और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वाजपेयी की समाधि पर फूल भी अर्पित किए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी गोद ली हुईं बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ‘सदैव अटल’ पहुंचीं. यहां पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने पिता को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here