कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में ‘‘कौशल विकास योजना‘‘ को स्वीकृति

0
162

भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रि परिषद् की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें कृषि से संबंधित दो निर्णय प्रमुख हैं,  जो इस प्रकार हैं  ‘‘कौशल विकास योजना‘‘ को स्वीकृति  – मंत्रि-परिषद द्वारा कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में ‘‘कौशल विकास योजना‘‘ को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना में कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में स्थापित हो रहे ड्रोन स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 3 वर्ष में 6 हजार युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

इसके लिये 22 करोड़ 73 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना है। पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति – मंत्रि-परिषद ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी। इसकी स्थापना के लिये 3 वर्षों के लिये अनावर्ती व्यय 51 करोड़ 90 लाख 35 हजार रूपये तथा आवृर्ती व्यय 31 करोड़ 20 लाख 80 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here