मनरेगा श्रमिकों को केंद्र का तोहफा, 1 अप्रैल से मनरेगा मजदूरों की बढ़ेगी मजदूरी

0
169

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 268 रुपए
हिमाचल की बात करें तो प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 268 रुपए हैं और गैर जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ी 212 रुपए दी जा रही है। ऐसे में अब हिमाचल में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 12 रुपए बढ़ जाएगी तो जनजातीय क्षेत्रों में 280 रुपए और गैर जनजातीय क्षेत्रों 224 मजदूरी दी जाएगी। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार ने हाल ही में पेश किए बजट में मनरेगा की दिहाड़ी 28 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि राज्य सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी नहीं की है। अगर सुख सरकार मनरेगा की बढ़ी हुई दिहाड़ी की अधिसूचना जारी करती है तो हिमाचल में गैर जनजातीय क्षेत्रों के लिए मनरेगा की दिहाड़ी 252 रुपए हो जाएगी, और जनजातीय क्षेत्रों के लिए 302 रुपए होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here