मुख्यमत्री कौशल विकास योजनाः नि:शुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर का दिया जाएगा प्रशिक्षण

0
144

धमतरी – मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के इच्छुक आगामी 10 अप्रैल तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी, लाइवलीहुड कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो इत्यादि दस्तावेज जमा करने होंगे।

गौरतलब है कि बारहवीं पास शैक्षणिक योग्यता के लिए कम्प्यूटरिंग पेरीफेरल (कम्प्यूटर हार्डवेयर) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह रिटेल (सेल्समेन) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (घरेलू वायरिंग) प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास प्रशिक्षक प्रशिक्षण ले सकते हैं। सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण में आठवीं पास और ऊंचाई पांच फीट छः इंच के पुरूष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here