पूजा श्याम
Aloe Vera Skin Care: सर्दियों में अक्सर लोगों को ड्राई स्किन कि समस्या होती है। अगर आप भी रूखी और बेजान त्वचा से परेशान होते है। तो आप भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करे। एलोवेरा जेल एक पारदर्शी और जेली जैसा पदार्थ है। जो एलोवेरा के पौधे से प्राप्त होता है। इसमें पॉलीसैकराइड और एंजाइम जैसे गुण हैं। जो त्वचा को आराम देने वाले उपचार करते है। और सूजनरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि लोग अब रात को भी सोने से पहले एलोवेरा जेल का अक्सर इस्तेमाल करते है।
एलोवेरा जेल लगाने के फायदे
सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से रात भर त्वचा को गहराई से पोषण और नमी मिलती है। यह जेल त्वचा की गहरी परतों में प्रवेश करता है। इसके नमी बनाए रखने वाले गुण त्वचा में नमी को खींच कर उसे ब्लॉक करते हैं। और सुबह उठने पर आपकी त्वचा कोमल और चमकदार हो जाती है। आपको अपने चेहरे को एलोवेरा जेल से धोकर एक स्किनकेयर रूटीन हमेशा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।
ये भी पढ़े…
गाजर और चुकंदर का बनायें फेसपैक, दमकने लगेगी त्वचा, बढ़ जायेगी खूबसूरती
प्राकृतिक फ़ॉर्मूला एलोवेरा जेल
सरल त्वचा देखभाल के लिए एलोवेरा जेल में विटामिन ई और ग्लिसरीन युक्त एलोवेरा जेल त्वचा कि कोशिकाओं को हाइड्रेट वे जलन को शांत करने और त्वचा की नमी को मुलायम रखता है। और त्वचा को सुखदायक तत्वों से भरपूर कोमल रखने में मदद करता है। और प्राकृतिक फ़ॉर्मूला आपकी त्वचा में जमा हुई गंदगी और दाग-धब्बे और मुंहासे ऑयली स्किन से छुटकारा पाने में मदद करता है। जाहिर है कि एलोवेरा त्वचा की देखभाल के लिए एक आयुर्वेदिक चमत्कार है। अनगिनत उपयोगों और लाभों में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। कि यह जादुई जेल त्वचा की देखभाल में सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक घटक है। रात में चेहरे पर एलोवेरा लगाने से कई लाभ होते हैं। एलोवेरा को अपनी दैनिक त्वचा और देखभाल कि दिनचर्या में शामिल करके आप त्वचा की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
