गाजर और चुकंदर का बनायें फेसपैक, दमकने लगेगी त्वचा, बढ़ जायेगी खूबसूरती

0
477

पूजा श्याम

face pack:  रोजमरा कि जिंदगी में हम अपनी त्वचा को नजरअंदाज कर देते है। जिस कारण हमारा चेहरा रूखा और बेजान लगने लगता है। लेकिन अगर आप गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं। और आप के पास पार्लर जाने के लिए भी टाईम नही है। तो आप अपने घर ​पर ही गाजर और चुकंदर से नेचुरल फेस पैक बना सकते ​है। इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपनी त्वचा को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। इस फेस पैक को बनाना काफी आसान है।

 

गाजर व चुकंदर से बनाएं फेस पैक
सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह धो लें फिर उसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए। अब एक सूती कपड़े में कद्दूकस हुए। गाजर और चुकंदर को डालकर अच्छी तरह इनके रस को एक कटोरे में निकालें। अब इसमे आवश्यकतानुसार एक चम्मच दही डालकर मिक्स करें। अगर आप चाहें तो दही की जगह बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप का घर पर नेचुरल फेस पैक बन कर तैयार है।

 

ये भी पढ़े…

गेहूं, सरसों, सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी, कीमत नियंत्रण के लिए करें उपाय: कृषि मंत्री

 

 

फैस पैक त्वचा पर लगाने का तरीका
पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन करें। अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर लगाएं। करीबन दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। और अंत में पानी की मदद से चेहरे को साफ करें। बाद में आपको पॉजिटिव असर दिखने लगेगा। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर इन पैक को त्वचा पर अप्लाई करते है। तो केवल आपकी स्किन नेचुरल तरीके से चमकने लगती है। बल्कि स्किन पर मौजूद कील-मुंहासे, डार्क सर्कल्स व दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। इस फेस पैक को नियमित इस्तेमाल करें। और महीने भर के अंदर गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पाएं। गाजर और चुकंदर वे दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में असरदर साबित हो सकते हैं। हालांकि आपको कोई भी फेस पैक को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here