-
घोषणा होती है किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जायेगा। चौधरी साहब के पोते जयंत की प्रतिक्रिया आती है…दिल जीत लिया।
नयी दिल्ली: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में खेला चालू है। हालांकि उत्तर प्रदेश का खेला बिहार से थोड़ा अलग है क्योंकि यहां खेला का असर राज्य की सरकार पर नहीं होना है लेकिन आम चुनाव पर इसके असर से शायद ही किसी को इंकार होगा। तो बात करते हैं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने के फैसले और इसके असर पर।
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से घोषणा होती है किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जायेगा। चौधरी साहब के पोते जयंत की प्रतिक्रिया आती है…दिल जीत लिया।

और आगे चलके जयंत प्रेस वार्ता कहते हैं। सीधे-सीधे तो नहीं कहते कि वो एनडीए में जा रहे हैं लेकिन भावुक जयंत कहते हैं कि आज पूरे देश के गर्व का पल है। किसानों और मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे पिता चौधरी अजित सिंह का सपना पूरा किया। इस दौरान मैं बहुत भावुक हूं।
उन्होंने कहा, आज देश के लिए बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करता हूं। देश उनका शुक्रिया अदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की नब्ज को समझते हैं। आज कमेरा वर्ग, किसान और मजदूरों का सम्मान किया जा रहा है। यह करने की क्षमता और किसी सरकार में नहीं रही।
ये भी पढ़े…
किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न, जाटलैंड में खुशी की लहर,पोते जयंत ने कहा ‘दिल जीत लिया’
मुझे आज मेरे पिता अजीत सिंह की याद आ गई। मैं कितनी सीटें लूंगा इस बात पर ध्यान ना दें। अब मैं किस मुंह से इनकार करूं। मैं अपना कुछ डिलीट नहीं करूंगा। जैसी राजनीतिक परिस्थिति रहती है और मैं अपनी बात को आगे रखता हूं।
ये भी पढ़े…
किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न, जाटलैंड में खुशी की लहर,पोते जयंत ने कहा ‘दिल जीत लिया’

जयंत के ऐसा कहते है पासा पलट जाता है। लेकिन सियासी जानकार ये कहते हैं कि जयंत भले ही आज सामने आकर कह रहे हों कि किस मुंह से इंकार करूं लेकिन पिछले कुछ समय से ये लगातार संकेत मिल रहे थे कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अब एनडीए में जाना तय है। मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर जयंत की दुविधा को खत्म कर दिया है और उनके फैसले पर मुहर लगा दी है और भीतरखाने भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में गठबंधन तय हो गया है।
ये भी पढ़े…
राष्ट्रीय लोकदल लोकसभा सीटों बिजनौर और बागपत पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, जयंत चौधरी की पार्टी एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। यानी बस घोषणा होना बाकी है। संभव है दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान दो से तीन दिन में हो जाएगा। और गठबंधन पर मुहर लगने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
इस लिहाज से देखें तो खेला पहले ही तय हो गया था इस सियासी भारत रत्न ने बस खेले पर मुहर लगाई है।

