Punjab News: जल्द ही जारी हो सकती है पंचायत चुनाव की अधिसूचना, BDO समेत 71 अधिकारियों का ट्रांसफर

0
398

 

चंडीगढ: उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद अब पंजाब में जल्द ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। 31 जनवरी से पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव संपन्न कराना जरूरी था। मगर अब उम्मीद है कि 10 फरवरी तक अधिसूचना जारी हो सकती है। पंजाब में 13,628 कुल पंचायतें हैं।

बीडीपीओ सहित 71 अधिकारियों का तबादला

चुनाव आयोग के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 फरवरी तक पंचायत चुनाव की अधिसूचना सरकार जारी कर सकती है। इस बीच पंजाब सरकार ने बीडीपीओ सहित 71 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार इन बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों का चुनाव आयोग के निर्देश पर ही तबादला किया गया है। दरअसल इनका तबादला उनके मौजूदा कार्यस्थल यानी उनके घरेलू जिले से अन्य स्थल पर किया गया है। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिहाज से राज्य सरकार को किसी भी कर्मचारी जो उसी जगह का रहने वाला है, उसे वहां से दूसरे जगह की जिम्मेदारी देने को कहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो सके।

विदित है कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पहले ही सरकार ने बीते साल 10 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों को भंग करने का अधिसूचना जारी कर दिया था। सरकार ने यह फैसला पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 29-A का हवाले से राज्यपाल की अनुमति से लिया था। हालाकि पटियाला समेत अनेक जिलों की ग्राम पंचायतों ने इस फैसले को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी। इसके बाद सरकार को कदम वापस लेना पड़ा था।

 

पंजाब राज्य में 13,628 पंचायतें

पंजाब में कुल 13,628 पंचायतें हैं। पंजाब में जनवरी 2019 में ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है। नियमानुसार इससे पहले चुनाव कराना जरूरी था। उधर, चुनाव को लेकर बरती जा रही ढिलाई पर उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद राज्य चुनाव आयोग ने प्रक्रिया तेज की है।

जिला और उनमें पंचायतों की संख्या-

जिला कुल ग्राम पंचायत/सरपंच
फतेहगढ़ साहिब 429
कपूरथला   546
शहीद भगत सिंह 466
फरीदकोट 243
मोगा 340
पटियाला 1,038
गुरदासपुर     1,279
फाजिल्का 435
जालंधर 890
लुधियाना 943
मानसा 245
रूपनगर 611
अमृतसर 860
बठिंडा   314
फिरोजपुर 838
श्री मुक्तसर साहिब 269
संगरूर 599
तरनतारन 575
होशियारपुर 1,405
बरनाला 175
एसएएस नगर   341
पठानकोट 421

 

यह भी पढे़ं👉सबको भा रहा है पंजाब में गाय के गोबर से बना यह ऑर्गेनिक और इको-फ्रेंडली घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here