वर्षा वर्मा
नई दिल्ली: दिल्ली में साल 2025 के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि फरवरी में यहां विधानसभा चुनाव कराई जाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच अब अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी ने शनिवार (28 दिसंबर) को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। एनसीपी की पहली लिस्च में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
जानें किसे कहां से मिला टिकट
पार्टी ने बादली विधानसभा सीट से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ टिकट दिया है। वहीं बुराड़ी सीट से रतन त्यागी को इस बार के विधानसभा चुनाव में उतारा है। चांदनी चौक विधानसभा सीट से खालिद उर रहमान को एनसीपी ने टिकट दिया है। बल्ली मारन विधानसभा सीट से मोहम्मद हारुन को इस बार के चुनावी जंग में उतारा है। दिल्ली के ओखला विधानसभा सीट से इमरान सैफी को एनसीपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। छतरपुर से नरेंद्र तंवर एनसीपी की ओर से फोरफ्रॉन्ट पर हैं। लक्ष्मी नगर सीट से नमहा को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने का काम किया है। दिल्ली के गोकुलपुरी सीट से जगदीश भगत को इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट दिया है। दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा सीट से खेम चंद को इस बार के चुनावी मैदान में उतारा गया है। सीमापुरी सीट से राजेश लोहिया को एनसीपी पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं संगम विहार विधानसभा सीट से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने कमर अहमद को प्रत्याशी बनाने का काम किया है।
ये भी पढ़े…
महिला सम्मान योजना पर जांच के आदेश, दिल्ली चुनाव से पहले बढ़ता विवाद
फरवरी में होना है दिल्ली चुनाव
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष फरवरी महोने में होने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने ही बच्चे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस ने अब तक 47 सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
