UP by-election: एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। बैठक में सभी नौ सीटों के लिए कुल 27 नामों के पैनल को फाइनल किया गया था।
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल भी उपस्थित रहे। बैठक एक घंटे से अधिक समय तक बैठक चली थी। इसमें टिकट के सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। उम्मीदवारों के नाम के अलावा बैठक में उपचुनाव में प्रचार अभियान व अन्य तैयारियों, सदस्यता अभियान के साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और बेहतर करने पर भी चर्चा हुई थी। और उस चर्चा में सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।
ये भी पढ़े…
जहां तक समाजवादी पार्टी का सवाल है तो और पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि इस सीट से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी।
दरअसल यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां कर ली हैं। समाजवादी पार्टी ने अब तक 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकी जब चार उम्मीदावारों की घोषणा अब तक नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के दरवाजे खुले रखे हैं और बातचीत चल रही है उसके बाद ही इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।
