प्याज के बाद टमाटर भी हुआ महंगा, रेट अभी और बढ़ने की है आशंका

0
143

 

वर्षा् वर्मा

Tomato Price Hike:  प्याज और आलू के महंगे होने के बाद अब टमाटर पर भी महंगाई की सुर्खी चढ़ती नजर आ रही है। 15 दिन पहले तक 40 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत अब 60 से 80 रुपये हो गई है। इससे आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कई परिवारों ने तो टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है। कृषि उपज बाजार समिति एपीएमसी में भी टमाटर का होलसेल रेट काफी बढ़ गया है। एपीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण टमाटर के उत्पादन में गिरावट आई है। इसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

सितंबर 2023 में नासिक और आसपास के जिलों के सैकड़ों किसानों ने कम कीमतों के कारण अपने बागान ही छोड़ दिए थे। उस समय थोक बाजारों में टमाटर की कीमतें 5-6 रुपये प्रति किलो तक गिर गई थीं। एपीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल सितंबर में बाजारों में ज्यादा आवक के कारण कीमतों में भारी गिरावट आई थी। इसलिए इस साल बहुत से किसानों ने टमाटर की खेती नहीं की।

ये भी पढ़े…

अक्टूबर की बजाय पंजाब में सितंबर में ही जलने लगी है पराली, दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बड़ा सवाल,क्यों चुप है दिल्ली सरकार

अधिकारियों ने कहा कि पुणे के थोक बाजार में टमाटर की आवक घटकर लगभग 2 टन रह गई है। जो सामान्य मात्रा के मुकाबले काफी कम है। एपीएमसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि घरेलू खपत के अलावा होटल उद्योग में भी टमाटर की भारी मांग है। आवक में थोड़ी सी भी गिरावट के चलते खुदरा बाजारों में कीमतें बढ़ जाती हैं। पिछले कुछ दिनों में स्थानीय मंडियों में भी यही हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कीमतें इलाके के हिसाब से भी अलग-अलग होती हैं। इससे जाहिर है कि अगर टमाटर के दाम कम नहीं होते है तो आम इंसान के लिए टमाटर खरीद पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here