बच्चों के साथ खिलखिलाती, ग्रामीण महिलाओं के साथ बतियाती दिखीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

0
228
संतोष कुमार सिंह

लखनऊः यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिनों के लखनऊ दौरे पर हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत के उन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हैं। जिनका उद्देश्य किशोरी और युवतियों को शिक्षित करना, जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाना है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अभियानों के जरिए अपने समर्थकों से देशभर की किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही वह लोगों में जागरुकता फैलाने का काम भी करती हैं। इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। इस दौरान वो यहां पर कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
इस दौरान यूनिसेफ गुडविल अंबास्डर प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी वे उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए लखनऊ में एक फील्ड ट्रिप के लिए निकलीं हैं। अपने सोशल मीडिया प्रोफाईल से उन्होंने एक कार के अंदर से खुद का एक वीडियो साझा किया,, जब वह विभिन्न यूनिसेफ केंद्रों का दौरा कर रही थी।
वीडियो में प्रियंका ने कहा कि भारत में लैंगिक असमानता खासकर लड़कियों के लिए असमान अवसरों की ओर ले जाती है। उन्होंने अपने बचपन के दौरान लखनऊ में पढ़ाई, परिवार और दोस्तों के साथ, जो अभी भी शहर में रहते हैं, उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहती हैं कि उनके समय से ही शहर और राज्य में क्या बदलाव आए हैं।


ये थे वीडियो के शब्द
प्रियंका ने कहा अभी मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ, भारत में हूं। मैं वास्तव में इस क्षेत्र के दौरे की प्रतीक्षा कर रही थी। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं, मेरे यहां, परिवार और दोस्त हैं। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे प्रौद्योगिकी और नवाचार बड़े पैमाने पर उस बदलाव को ला रहे हैं। पूरे भारत में लैंगिक असमानता के कारण असमान अवसर पैदा होते हैं और सबसे अधिक वंचित लड़कियों को ही इसका सामना करना पड़ता है।

अभिनेत्री ने उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के समाधान खोजने के बारे में भी बताया। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में यूनिसेफ कार्यालय का दौरा किया था।


बच्चों से मिलीं, जाना पोषण का हाल
अपने लखनऊ प्रवास के दौरान चोपड़ा सोमवार सुबह बिजनौर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद जाकर स्कूल से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हुईं। इसके बाद वह मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से रूबरू हुईं और पोषण गतिविधियों में भाग लेती दिखीं।
प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर प्राथमिक विद्यालय लालपुर को सजाया गया था। यहां का नजारा अन्य दिनों से पूरी तरह अलग दिखा। सोमवार सुबह जब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के लालपुर आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंची, जहां एक्ट्रेस को देखकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के साथ काफी देकर तक बात की और उनके खाने को लेकर सवाल किए। उन्होंने बच्चों से सवाल किए उन्हें खाने में क्या.क्या दिया जाता हैण्यही नहीं इस दौरान बच्चों की लंबाई और वजन को मापा गयाण् बच्चे भी प्रियंका चोपड़ा को अपने बीच पाकर बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।


किया गया था पुख्ता इंतजाम, खुश दिखी महिलाएं
प्रियंका चोपड़ा के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए। इससे पहले यूनिसेफ के कार्यक्रम को लेकर बेसिक शिक्षा के अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में इंतजामों को परखा। खासतौर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम यूनिसेफ की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसलिए विद्यालय में तैयारियां कराई गई हैं। यूनिसेफ की टीम ने भी अपनी तैयारियां की हैं। उनके साथ समन्वय बनाकर काम किया गया है, हमारा पूरा सहयोग है।

प्रियंका चोपड़ा दोपहर बाद चिनहट के उत्तरधौना में जूनियर हाईस्कूल भी गईं। इसके बाद 1090 जाकर गतिविधियों को को भी परखा। अपनी दो दिवसिय यात्रा के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लोकबंधु अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर 181 जाएंगी, इसके बाद सरोजनीनगर स्थित पीएचसी जाएंगी, फिर न्यू बॉर्न केयर यूनिट देखने वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज और गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय के कार्यक्रम के बाद शाम को अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
बता दें कि वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के अलावा कई अहम मुद्दों पर अक्सर चर्चा करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here