सज गए दिल्ली के बाजार, दिवाली के साथ देव उठानी की है तैयारी,जम कर हो रही है खरीदारी

0
106
कांता श्री

नई दिल्ली: धनतेरस और दिवाली के मौके पर बाजारों में रौनक है, चहल-पहल दिखाई देनी शुरू हो गई है और खरिदारों की भारी भीड़ है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसी रौनक सिर्फ एक बाजार में हो बल्कि दिल्ली की सभी बड़े बाजारों में चाहे सदर बाजार, चांदनी चौक लाजपत नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन हो या बड़े मॉल्स सब में भारी भीड़ है। लोग घरेलू सामान, कपड़े आभूषण,बर्तन,सजावटी सामान,फर्नीचर,इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स,ऑटोमोबाइल और मिठाइयों सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इससे व्यापारी भी बहुत उत्साहित हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में फैंसी लाइट्स की धूम
दिल्ली का मुख्य इलेक्ट्रॉनिक मार्केट भागीरथ प्लेस, नेहरू प्लेस आदि रंग-बिरंगी लाइट से सराबोर है। इन बाजारों में खुदरा बिक्रेता तो दिखाई दे ही रहे हैं साथ ही दिवाली को लेकर यहां विभिन्न राज्यों से व्यापारी पहुंचकर फैंसी लाइट्स की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार एलईडी लाइटों की खरीदारी पर लोगों का जोर है।

ये भी पढ़े…

हसनंबा मंदिर जो पुरे साल में सिर्फ दिवाली पर खुलता है, जानें इस मंदिर का इतिहास

सदर बाजार में दिखाई दे रही है रौनक
सदर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। बड़ी संख्या में ग्राहक तरह—तरह के सूखे मेवे, मिठाइयां, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, घर की सजावट का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम की मांग बाजारों में बढ़ गई है।

सोने की चमक से रौनक दिवाली
धनतेरस और दिवाली को लेकर भी दिल्ली के जूलरी बाजार कूंचा महाजनी और दरीबां बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। वैसे तो धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोगों में सोना खरीदने का प्रचलन है साथ ही साथ शादी ब्याह की तैयारी में लगे लोगों की भी भीड़ दिखाई दे रही है। आगामी 23 नवंबर को देव उठानी के बाद होने वाले शादी-समारोह शुरू हो जायेंगे। यह 15 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। इसको लेकर बाजार में काफी रौनक दिखाई दे रही है। दुल्हा-दुल्हन के कपड़ों को लेकर चांदनी चौक, करोल बाग, कटरा समेत मुख्य बाजार अभी से ही सज गए हैं।

 

दिल्लीवासी त्योहारी सीजन को बहुत उत्साह के साथ मनाना चाहते हैं। धन तेरस, दिवाली पर आभूषणों की जमकर खरीदारी होती है। ज्यादातर ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार सस्ती और महंगी सभी तरह की जूलरी तैयार की जा रही है ताकि अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोग जरूरत की वस्तुएं खरीद सकें।
एक अनुमान के अनुसार देश भर में बहुत सी शादियां होंगी। एक तरफ जहां घरों को सजाने की तैयारी चल रही है वहीं शादी विवाह वाले घरों में बाकी तैयारियां भी साथ—साथ चल रही है। इसके साथ इन सामानों के विक्रेता भी ग्राहकों के लिए खास तैयारी किये हुए हैं। ग्राहकों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापारी अपने यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहे हैं। इस दौरान आभूषण, साड़ी, लहंगा-चूनी, फर्नीचर, कपड़ों का कारोबार बढ़ जाएगा। बैंक्वेट हॉल, होटल, खुले लॉन, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्म हाउस भी तैयारी में जुटे हुए हैं। टेंट डेकोरेटर, फूलों की सजावट, क्रॉकरी, खानपान सेवा, यात्रा सेवा, कैब सेवा, पेशेवर समूहों का स्वागत, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड सहित कई प्रकार की सेवाएं भी शामिल होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here