लाहौल स्पीति की स्पीति घाटी में स्थित चिचोंग पुल गिरा

0
236

अक्षत सरोत्री

शिमला: लाहौल स्पीति की स्पीति घाटी में स्थित चिचोंग पुल ढह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी डंपर के पुल को पार करते समय यह हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि डंपर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि वह इस घटनाक्रम को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) के अधिकारियों से बात की जा चुकी है और उनकी टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। पुल की मरम्मत और नया रास्ता बनाने का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

जब यह हादसा हुआ, उस समय पुल पर भारी डंपर गुजर रहा था। पुल की कलवर्ट डैमेज होने के कारण पुल बीच में से टूट गया। फिलहाल, यातायात को कियामो पुल की तरफ डायवर्ट किया गया है। विधायक अनुराधा राणा ने इस घटना की जानकारी और स्थिति अपडेट सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here