पंचायत खबर पर एक साप्ताहिक श्रृंखला शुरू की गई है जिसमें आपको हमारे विशेषज्ञ अपने बालो के देखभाल (हेयर केयर), शरीर, त्वचा , झुर्रियां से संबंधित जरूरी जानकारी देंगे। पिछले आलेख में हमने बॉलों के देखभाल के विषय में बताया था विशेष रूप से आॅयली बालों के देखभाल की चर्चा हुई थी। उसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए हम रूखे बाल (ड्राई हेयर) की चर्चा करेंगे और उसके रखरखाव पर चर्चा करेंगे। तो पेश है इस श्रृंखला की सातवीं कड़ी में ब्यूटी विशेषज्ञ शैल का ये आलेख…
कैसे करें रूखे बाल (ड्राई हेयर) की देखभाल
सबसे पहले यह समझते हैं किरूखे बाल (ड्राई हेयर) होते कैसे हैं और इनके कारण क्या है? क्योंकि बिना कारण समझे निदान पर बात करना लाभप्रद नहीं होगा। हमारे बाल बहुत ज़्यादा धूप और पसीने से रूखे हो जाते हैं। इसके अलावा कलर, कर्ल करवाने, स्ट्रेटटिंग या कोई भी केमिकल ट्रीटमेंट बालों के नैचुरल ऑयल को नुक़सान पहुंचाता है, जिससे बाल ड्राई यानी रूखे हो जाते हैं। कृत्रिम रंगों के द्वारा बालों को खूबसूरत अंदाज देना आज की लाइफ स्टाइल बन चुकी है। ज्यादातर महिलाएं इसका प्रयोग करने लगी हैं। मगर स्टाइल तक तो बात ठीक है लेकिन इसके प्रयोग से हमारे बाल लगातार रूखे एवं बेजान होते जाते हैं और अपना वास्तविक चमक खोती जाती हैं। स्वाभाविक है हमारे लिए फैशन के इस दौर में फैशन करना तो जरूरी है पर साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आप अपने बालों का ख्याल कैसे रखें जिससे आप फैशन भी करें और बालों की नमी भी बरकरार रहे।
रूखे बाल (ड्राई हेयर) को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए ये उपाय है जरूरी
1) अगर आपके रूखे बाल (ड्राई हेयर) हैं तो रोज़ाना शैंपू करने से बचें। क्योंकि इससे स्काल्प यानी खोपड़ी पर के नैचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचता है और बाल ज़्यादा रूखे हो जाते हैं।
2) साथ ही जरूरी है कि आप ज़्यादा प्रोटीन वाला शैंपू इस्तेमाल करें। रूखे व बेजान बालों के लिए माइल्ड और एसिडिक शैंपू सर्वोत्तम होते हैं।
3) शैंपू करने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है इससे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।
4) हीट एक्टिवेटेड मॉश्चराइज़िंग कंडिशनर का इस्तेमाल करें या हफ़्ते में एक बार ऑयल ट्रीटमेंट लें।
5) साथ ही हेयर ड्रायर और हॉट आयरन के इस्तेमाल से बचें। ड्रायर, कर्लिंग, स्ट्रेटनिंग और ऑयरन बालों को रूखा और बेजान बनाती है। अगर ड्रायर का इस्तेमाल ज़रूरी हो, तो न्यूनतम तापमान पर इसका इस्तेमाल करें।
6) हेयरस्प्रे, हेयर जेल और दूसरी रासायनिक क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए, ये बालों को रूखे बाल (ड्राई हेयर) बनाते हैं।
7) बाल धोने के बाद जड़ों में नारियल का तेल लगाएं.
8) नमी के लिएरूखे बाल (ड्राई हेयर) में थोड़ा-सा सनफ्लावर यानी सूर्यमुखी के तेल का इस्तेमाल करें।
9) गरम ऑलिव ऑयल से बालों को मसाज करें और इसे आधे घंटे के लिए किसी चीज से विशेष रूप से प्लास्टिक से ढ़क लें। फिर शैंपू से बाल धो लें.
10) गीले बाल आसानी से टूटते हैं इसलिए गीले बालों में कंघी करते समय सावधानी बरतें।
11) पतले दांत वाली कंघी की बजाय मोटे दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें, इससे बाल आसानी से सुलझ जाएंगें और टूटेंगे भी नहीं।
12) बालों को ब्रश करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाला हेयर ब्रश व कंघी का इस्तेमाल लाभकारी होता है।

घरेलू सामाग्री का प्रयोग कर हो सकता है बेहतर स्पा
आज हम आपको बताते हैं कैसे घर की ही चीजों से रूखे बाल (ड्राई हेयर) में स्पा कर सकते हैं। घर में हैं स्पा क्रीम बनाने के लिए केवल तीन चीजों की आवश्यकता है। सबसे पहले आप ऑयल लेंगे। यह तेल शुद्ध सरसों का तेल या नारियल का तेल भी हो सकता है। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं अपने बाल के लंबाई के अनुसार जितना आपको एलोवेरा चाहिए वह मिला ले इसमें तीसरी चीज है विटामिन ई। इसके कम से कम 4 कैप्सूल इसमें मिला लें। जब यह अच्छे से मिश्रित हो जाता है तो बालों की सेक्शन निकाल ले पूरे बालों के लिए लेयर में इस क्रीम को अच्छी तरह से लगाएं। 1 घंटे इस स्पा क्रीम को बाल में लगे रहने दे।
फिर शैंपू से एवं नॉर्मल पानी से बालों को अच्छी तरीके से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें तो आपके बाल मजबूत, स्वस्थ और मुलायम हो जाएंगे।
बाकी के आलेख को पढ़े नीचे दिए गये लिंक से।
स्कीन केयर के साथ हेयर केयर जरूरी…निखरा-निखरा सा दिखेगा सौंदर्य

