त्योहारी सीजन पर यात्रा करना होगा आसान, यूपी,बिहार,झारखंड के लोगों के लिए इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

0
133
वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समय-समय पर कई फैसले लेता है। देशभर में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों का समय नजदीक ही है। ऐसे में दूर-दराज के शहरों में काम करने वाले यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के लोग अपने घर वापस लौटने के लिए स्पेशल ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन कंफर्म टिकट के लिए भारी मारामारी होती है। दरअसल रेलवे हर साल इस मौके पर विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। ताकि यात्रियों को आसानी से अपने गांव तक पहुंचने में सहायता मिल सके।

ट्रेन संख्या और स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
दानापुर-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल अब 12.10.2024 से 28.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद से चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07648, दानापुर-सिकंदराबाद, अब 14.10.2024 से 30.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को दानापुर से चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर, जो दानापुर-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर मार्ग पर चलती है। अब 12.10.2024 से 28.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद, इसी मार्ग पर, अब 14.10.2024 से 30.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07021 सिकंदराबाद-दानापुर अब 10.10.2024 से 26.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को सिकंदराबाद से चलाई जाएगी।

ये भी पढ़े…

शिमला मिर्च उगाने में बंगाल है सबसे आगे, छह राज्यों में होता है सर्वाधिक उत्पादन….

 

स्पेशल ट्रेन संख्या 07022 दानापुर-सिकंदराबाद अब 11.10.2024 से 27.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर से चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल, जो दानापुर-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के मार्ग से चलती है, अब 09.10.2024 से 25.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद, जो इसी मार्ग पर चलती है, अब 11.10.2024 से 27.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। दरभंगा-बरौनी-झाझा-धनबाद से होते हुए बोकारो-रांची- राउरकेला-बिलासपुर और दुर्ग के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल अब 12.10.2024 से 28.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद, जो इसी मार्ग पर चलती है। अब 15.10.2024 से 31.12.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से चलाई जाएगी।

दिसंबर तक रहेगी संचालित
हालांकि इसी कड़ी में इस बार रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सिकंदराबाद-दानापुर और हैदराबाद,सिकंदराबाद-रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि करने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर 2024 तक संचालित की जाएंगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, दानापुर और पटना जंक्शन से सिकंदराबाद के लिए भी एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को त्योहारों में टिकट बुकिंग में मदद मिलेगी। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here