हरियाणा सरकार की वन मित्र योजना…खोदो गड्ढा, लगाओ पेड़, पाओ रोजगार

0
473

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं के लिए एक ऐसी योजना का शुभारंभ किया है जिससे युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही हरित प्रदेश हरियाणा में वन क्षेत्र और हरियाली का विस्तार भी होगा। ये योजना है वन मित्र योजना जिसकी शुभारंभ मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में किया।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने

वन मित्र योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना के जरिए युवाओं को पेड़ लगाने के लिए भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत 20 रुपए गड्डा खोदने के लिए दिए जाएंगे। पेड़ लगाने के लिए युवाओं को सरकार की तरफ से 30 रूपये ​दिया जायेगा।
फिर हर महीना 10 रुपए प्रति पेड़ सरकार की ओर से युवाओं काे दिए जाएंगे। अगले साल 8 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ मिलेंगे। तीसरे साल 5 रुपए और चौथे साल 3 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ दिया जाएगा।

 

 

 

वन मित्र योजना का पोर्टल बिल लॉन्च

योजना की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कि वन मित्र योजना का पोर्टल लॉन्च किया है। यह योजना मिशन 60000 का ही भाग है। पहले साल में 60,000 युवा पेड़ लगा के उसका देखभाल करेंगे। साथ ही इस योजना से 1 लाख रुपए से कम आय वाले युवा इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत फिलहाल युवा अधिकतम 10 पेड़ ही लगा सकता है और ये पेड़ परंपरागत पेड़ होंगे। इस योजना के तहत लगाये गये पेड़ों को 14 साल बाद ही जमीन मालिक काट सकेगा।

 

ये भी पढ़ें..

चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिये जाने से नहीं बनी बात, किसान कर रहे हैं दिल्ली मार्च

युवाओं को रोजगार,वनों का संरक्षण,पर्यावरण सुधार

योजना के अन्य लाभ वन मित्र योजना के जरिए न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि वनों का संरक्षण और पर्यावरण का सुधार भी होगा। इससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट, भूमि अपरदन, जैव विविधता की हानि आदि को कम किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्रांति भी होगी। इसके अलावा, योजना के अंतर्गत युवाओं को वन विभाग की तरफ से ट्रेनिंग और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे युवाओं का ज्ञान और कौशल बढ़ेगा। युवाओं को वन विभाग के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी मिलेगा। योजना के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here