सोनीपत (हरियाणा) बजरंग पूनिया की पोस्ट खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनकी दूसरी पोस्ट अगर तू जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है भी चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी धरने के बीच दिल्ली पुलिस संग पहलवानों की झड़प के बाद हर तरफ से पहलवानों को समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से उन्हें उत्साहित कर रहे है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बढ़ाया समर्थकों का हौसला
पहलवानों के धरने के बाद से किसान व खाप संगठनों के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक दल भी उनके समर्थन को लगातार जुटे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं ओलंपियन बजरंग पूनिया सोशल मीडिया के माध्यम से भी धरने के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने संदेश पोस्ट किया है कि ‘खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे’। उन्होंने अपनी यह पोस्ट उस गाने के साथ लगाई है जिसके बोल है कि कोशिशें ही कामयाब होंगी, जब तेरी ये जिद आग होगी, फूंक देंगी ना उम्मदियां।
ओलंपियन ने साथी पहलवानों संग मेहनत करते वीडियो की पोस्ट
तेरे पीछे-पीछे ये रास्ते चलके, पांवों के निशानों में ढलके ढूंढ लेंगे अपना आसियां। जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत करते वीडियो के साथ साक्षी मलिक व बबीता फोटा का वीडियो शेयर किया है। वहीं उनकी दूसरी पोस्ट भी जमकर चर्चा में है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘तेरे में क्या हुनर है यह बताना जरूरी है, अगर तू जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है’।
साथ ही उनकी पोस्ट ‘लड़े जंग वीरों की तरह, जब खून खौल फौलाद हुआ, मरते दम तक डटे रहे वो, तब ही तो देश आजाद हुआ’। इस संदेश के साथ उन्होंने गाना पोस्ट किया है सौंगध मुझे इस मिट्टी मैं देश नहीं मिटने दूंगा, यह देश नहीं मिटने दूंगा। उनकी पोस्ट पर लगातार समर्थन मिल रहा है। उनकी पोस्ट पर 88 हजार से 1.36 लाख तक लाइक मिल रहे हैं।
