ऑप्टीकल फाइबर इंटरनेट से जुड़ेंगी बिहार की सभी ग्राम पंचायतें

0
573

 

इंटरनेट क्रांति तेजी से देश में अपना दायरा बढ़ा रही है, ऐसे में देश के ग्रामीण इलाकों को इससे जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। बिहार सरकार ने भी एक ऐसी ही पहल को शुरू किया है, जिसके माध्यम से बिहार व केन्द्र सरकार राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में ऑप्टीकल फाइबर बिछा कर ब्रॉड बैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। बिहार सरकार का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के तहत एक महीने में 2 हजार ग्राम पंचायतों के कॉमन सर्विस सेन्टर को ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराई जायेगी, जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग राज्य व केन्द्र सरकार की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बताया कि केंद्र सरकार की भारत नेट योजना के तहत पहले चरण में राज्य के 6105 ग्राम पंचायतों व 354 प्रखंड मुख्यालयों में ऑप्टीकल फाइबर बिछाया जा चुका है। दूसरे चरण में 700 करोड़ की लागत से 2692 ग्राम पंचायतों व 180 प्रखंड मुख्यालयों ऑप्टीकल फाइबर बिछाने का काम प्रारंभ हो गया जिसे जून तक पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मदद से हर पंचायत में 5 हॉटस्पॉट स्थापित किए जायेंगे जिसमें तीन संस्थाओं व सरकारी भवनों पर होगा। पंचायत के लोग अपने डिवाइस को रिचार्ज करके हाईस्पीड वाई-फाई की सेवा ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here