सिंचाई के लिए किसानों को फ्री बिजली, नलकूप का बिल होगा पूरा माफ

0
475

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के निजी नलकूप उपभोक्ता (किसानों) को 1 अप्रैल से बिजली बिल में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलने लगेगा. अभी तक यह छूट 50 फीसदी थी. यूपी सरकार द्वारा इस आशय का शासनादेश जारी होने के साथ ही पावर कारपोरेशन किसानों को यह सुविधा देने लगेगा. बताया जाता है कि शासनादेश एक-दो दिनों में जारी हो जाने की उम्मीद है.

बता दें कि 1 जनवरी 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद निजी नलकूप वाले किसानों के बिजली बिल (विद्युत बीजकों) में 50 फीसदी की छूट प्रदान की गई थी. फरवरी में पेश 2023-24 के बजट में सरकार ने इन किसानों के बिजली बिल में 100 फीसदी छूट का इंतजाम दिया. यह व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी होगी. जिसके लिए सरकार ने बजट में 1500 करोड़ रुपए का इंतजाम किया है. इससे करीब 14 लाख किसान उपभोक्ता लाभान्वित होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here