ऐसा पेड़ा आपने नहीं खाया होगा, जितना शुद्ध उतना ही स्वादिष्ट, देश-विदेश में भी प्रसिद्ध

0
192
वर्षा वर्मा

 

छपरा:  अगर आप भी है मिठाई के शौकीन, तो आज हम आपको छपरा की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां मिलने वाले पेड़े काफी लाजवाब है। अगर आप ने एक बार इसे खा लिया, तो भूल नहीं पाएंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं, मशरख प्रखंड अंतर्गत देवरिया बाजार स्थित राजकुमार सिंह के पेड़े वालों की, जिनके पेड़ों का स्वाद अच्छा और साइज काफी बड़ा है।

 

 

हालांकि , राजकुमार सिंह ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाने के बाद कोयले की आग पर जलाकर खोवा निकालते हैं। जिससे पेड़ा तैयार किया जाता है। इसमें आपको चीनी भी काफी कम मात्रा में मिलेगी। वे इलायची सहित कई चीजें डालकर स्वादिष्ट पेड़ा तैयार करते हैं। एक बार जो इसका स्वाद ले लेता है, वह बार-बार आता है। इतना ही नहीं, पिछले 40 सालों से राजकुमार सिंह लोगों को स्वादिष्ट पेड़ा खिला रहे हैं।

 

पेड़ा और चाय बेचते हैं राजकुमार
राजकुमार सिंह का कहना हैं कि, पेड़ा और चाय दो चीज उनके यहां मिलती हैं। और दोनों का स्वाद काफी अच्छा रहता है। वे बताते हैं, कि ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाकर कोयले की आग पर जलाकर खोवा निकालने के बाद पेड़ा तैयार करते हैं। जो काफी स्वादिष्ट होते हैं। एक बार इन्हें खाने के बाद लोग बार-बार यहां आते हैं। वे बताते हैं, कि कोलकाता और विदेश में रहने वाले लोग भी मेरे पास से पेड़ा खरीद कर खाने के लिए ले जाते हैं।

 

ये भी पढ़े…

तैयार गेहूं वे मक्के की फसल में लगी आग, सैकड़ों एकड़ से ज्यादा फसल जलकर राख

 

350 रुपये किलो रखा है रेट
वहीं इसके रेट के बारे में राजकुमार सिंह ने कहा, कि 350 रुपए किलो बेचता हूं। और एक पीस ₹10 में बेचता हूं। हर रोज एक क्विंटल दूध से पेड़ा तैयार होता है। शाम तक सभी बिक जाते हैं। लोग फंक्शन व शादियों में भी ऑर्डर करके पेड़ा बनवाते हैं और रिश्तेदारों के यहां भी पेड़ा खरीद कर ले जाते हैं। उनका कहना है, वे 40 सालों से लोगों को पेड़ा बेच रहे है। जो स्वाद पहले मिल रहा था। वही स्वाद आज भी बरकरार है, यही वजह है कि लोग यहां का पेड़ा खाना पसंद करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here