
Goat Farming: पशुपालन का काम हमारे देश में पुराने समय से ही होता आया है लेकिन बीते कुछ सालों से पशुपालकों ने इसे कमाई का जारियां बन लिया है नए-नए लोग भी पशुपालन कर अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं आप भी पशुपालन कर कमाई करना चाहते हैं तो बकरी पालन अच्छा चुनाव हो सकता है। बकरी पालकर आप दूध और मीट बेचकर कमाई कर सकते हैं अगर आप पहली बार बकरी पालन कर रहे हैं तो आप कुछ बकरियों से शुरुआत कर सकते हैं।
बकरी पालन का सही तरीका
बकरी पालन से पहले उसकी बारीकियां को जान लेना बहुत जरूरी होता है। आप किसी पुराने पशु पालक या गोट फार्म से अच्छी नस्ल वाले पशु खरीद सकते हैं। और बीटल, जमुनापारी और सिरोही नस्ल की बकरियों से शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप कुछ बकरियों से शुरुआत करने जा रहे हैं तो 08 बकरियां और 02 बकरों का होना जरूरी होता है इसके लिए कम से कम 10 से 30 फीट लंबा चौड़ा वाला एक शेड बनाना होगा।
शेड में होनी वाली जरूरी सुविधाएं
दरअसल बकरियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ा कमजोर होती है। इसलिए इनका रखरखाव और उनके खान-पान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इनके शेड में साफ-सफाई बनी रहनी चाहिए किसी भी तरह की गंदगी या पानी अधिक समय तक ना रहे बकरियों के शेड की फर्श कंक्रीट वाली ना बनाएं मिट्टी की फर्श पर बकरियां अधिक सहज महसूस करती है बांधने के अलावा बकरियों के घूमने और चरने के लिए भी खाली मैदान का होना जरूरी होता है साथ ही बकरियों के शेड में 24 घंटे साफ और ताजे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
गाय जितना दूध देती है विदेश की ये तीन नस्ल की बकरियां,अधिक देशों में होता है पालन
बकरियों का खान-पान
बकरियों को भूखा बिल्कुल ना रहने दें उनको कम से कम तीन टाइम अच्छा आहार देना बहुत जरूरी होता है। बकरियों के खाने में हरा चारा, सूखा चारा और 250 ग्राम दाने प्रति बकरी के हिसाब से आहार होना चाहिए इन सबके साथ ही नीम, जामुन और गिलोय की पत्तियां भी बकरियों को खूब पसंद होते है और बकरियों को तोड़कर पत्ते ना दें बकरियों को पीछे की दोनों टांगों के सहारे खड़े होकर खुद से पत्तियां तोड़कर खाना अधिक पसंद होता है।
बकरी पालन से मुनाफा का उपाय
बकरी पालन कर दूध और मीट दो तरीके से कमाई की जा सकती है। कोई भी बकरी लगभग 150 दिन में पहली बार बच्चा देने लायक हो जाती है। एक बकरी एक बार में तीन से चार बच्चे दे सकती है। अगर आप 10 बकरियों से शुरुआत करने जा रहे हैं तो खान-पान का खर्च काटकर साल में 70-80 हजार का मुनाफा कमा सकते हैं।

