योगी सरकार ने होली पर दिया बड़ा तोहफा, मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया एलान

0
212

 

वर्षा वर्मा

 

Free LPG Cylinder:  उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के इस पावन अवसर पर उज्जवला योजना की लाभार्थियों को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसके लिए तीन अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। योगी सरकार ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र के अनुसार दिवाली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर इन लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने का वादा किया था। बीते वर्ष दिवाली के मौके पर योगी सरकार ने यह वादा निभाया और सिलेंडर वितरित किए थे। अब, होली के इस पर्व पर भी मुफ्त रिफिल सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत 1.85 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं, जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

10,000 से 25,000 रुपये मूल्य वाले भौतिक स्टांप होंगे चलन से बाहर
सोमवार को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट की बैठक में 19 अहम प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। इनमें एक महत्वपूर्ण फैसला यह था कि उत्तर प्रदेश में 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक मूल्य वाले भौतिक स्टांप को चलन से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद, मंगलवार को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित अधिसूचना जारी की। अब इस मूल्य वर्ग के स्टांप की बिक्री नहीं की जाएगी।

 

ये भी पढ़े…

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा फैसला, लखनऊ समेत इन जिलों में तय होगा जमीनों का नया सर्किल रेट

 

सूत्रों के मुताबिक, 11 मार्च से 25,000 रुपये तक मूल्य वाले गैर न्यायिक स्टांप पत्र विधिमान्य नहीं रहेंगे और किसी भी शुल्क भुगतान के लिए मान्य नहीं होंगे। इसके अलावा, जो लोग इस मूल्य वर्ग के स्टांप को पहले ही खरीद चुके हैं। उनके पास 31 मार्च तक का समय होगा, जिनका उपयोग वे कर सकते हैं या वापस कर सकते हैं।

 

ई-स्टांप को बढ़ावा मिलेगा
इस फैसले के बारे में स्टांप और पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह कदम जनहित में योगी सरकार द्वारा उठाया गया एक क्रांतिकारी निर्णय है। इससे ई-स्टांप की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा और उसकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तरदायित्व और पारदर्शिता को दर्शाता है और इसके माध्यम से सरकार का संकल्प सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here