कुरुक्षेत्र में महिला सरपंच ने लगाया आरोप, अधिकारी ने मांगी रिश्वत

0
114
वर्षा वर्मा
  • DC और पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत सौंपी, कहा अधिकारी ने समन देकर अपने कार्यालय में बुलाया, गाली-गलौज की, मामले को रफा-दफा करने के एवज में की डिमांड

 

कुरुक्षेत्र:  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला सरपंच ने एक अधिकारी पर विभिन्न आरोप लगाए है। महिला सरपंच ने अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह सरपंच पर रात में अकेले मिलने का दवाब बना रहा है। इसके अलावा उसने महिला सरपंच से 1 लाख की रिश्वत की भी मांग की है। अधिकारी ने महिला सरपंच के साथ गाली–गलौज भी की है।

गांव शाहाबाद की सरपंच ने इस मामले की शिकायत डीसी और SP को भी दी है। शिकायत में बताया कि सरपंच के गांव में पेड़ काटने के मामले को लेकर शाहाबाद के एक अधिकारी ने उन्हें समन भेजकर अपने कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद महिला सरपंच अपने पति के साथ दोपहर 2 बजे अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। जहां अधिकारी सरपंच को उसके पति के साथ देख कर भड़क गया। और सरपंच के पति को कार्यालय के बाहर भेजने लगा।

 

महिला सरपंच ने अपने पति को बाहर जाने से मना कर दिया। जिस पर अधिकारी सुरक्षा कर्मियों के द्वारा जबरदस्ती उसे बाहर भेजने की धमकी देने लगा। इसी बीच वह सरपंच और उसके पति के साथ गाली–गलौज भी करने लगा। कार्यालय के बाहर आने के बाद सरपंच ने बताया कि अधिकारी कई बार रात के समय उससे अकेले आकर उसे कार्यालय में मिलने का दवाब बना चुका है।

 

ये भी पढ़े…

जल्द संवरेगा भलस्वा लैंडफिल साइट, नहीं होगा कूड़े का नामोनिशान, बांस रोपण अभियान का हुआ शुभारंभ

 

शाहाबाद के अधिकारी ने पेड़ काटने के मामले को रफ़ा–दफा करने के लिए सरपंच से 1 लाख रुपए मांगे थे। जोकि सरपंच ने दे भी दिया थे। जबकि मामला डीसी कोर्ट द्वारा ही निपटा दिया गया था। मामला निपटाए जाने के बाद भी अधिकारी उसकी पत्नी पर अकेले मिलने और एक लाख रुपए ओर देने का दवाब बना रहा था।

अब यह मामला जिला सरपंच एसोसिएशन के पास है। इसे लेकर शाहाबाद ओर जिला सरपंच एसोसिएशन ने सरपंच दंपत्ति के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मुलाकात की। जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। इसके अलावा उचित कार्रवाई सुनीक्षित करने के लिए DC के नाम सीटीएम डॉ. रमन गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

 

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ठोस कदम उठाए जाएंगे। सरपंच दंपत्ति के पास संबंधित अधिकारी की एक ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। जो मामले को और गंभीर बनती है। इस बीच, आरोपी अधिकारी अचानक लापता हो गया है। और उसका पक्ष जानने के लिए उसे किए गए फोन कॉल्स भी का भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने भरोसा दिलाया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here