गर्मी का दिन आते ही गार्डन में करें ये बदलाव, नहीं तो सूख जाएंगे पौधे, उठाना होगा नुकसान

0
90
वर्षा वर्मा

 

Gardening Tips:  खेती-किसानी के कारण दुनियाभर में मशहूर भारत बागवानी और होम गार्डनिंग में भी पीछे नहीं है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी घर के गमले में खूब पौधे लगाने लगे हैं। घर में की गई गार्डनिंग करने वाले लोगों को हर मौसम में खास देखभाल की जरूरत होती है। मार्च महीना भी गार्डनिंग के लिहाज से नाजुक महीने में शामिल है। आप जानते हैं कि मार्च के महीने से देश में गर्मी शुरू हो जाती है। गर्मी के दिनों में पौधों को खास ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। आइए जान लेते हैं कि इन दिनों गार्डनिंग करने वालों को कौन से जरूरी बदलाव करने चाहिए।

 

 

गार्डन में करें ये बदलाव
मौसम बदलते ही इंसानों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। ठीक उसी तरह से आप देखेंगे कि पौधों में भी बदलाव देखे जाते हैं। इन दिनों अधिकांश पौधे या को सूख जाते हैं या फिर उनकी ग्रोथ रुक जाती है। आपको कुछ ऐसे काम करने होंगे जिसके बाद आप गर्मी के दिनों में भी पौधों को हरा-भरा रख सकेंगे।

 

मिट्टी में बदलाव करें
अगर गमले की मिट्टी बहुत पुरानी हो गई है तो गर्मी आने से पहले उसे नई, साफ और भुरभुरी मिट्टी के साथ बदल दीजिए ताकि उसकी जलधारण क्षमता में बढ़ोतरी हो जाए। गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों से भी पौधों की सुरक्षा के लिए नई मिट्टी जरूरी है।

 

ये भी पढ़े…

हल्दी की ये किस्म आपको बना सकती है लखपति, मार्केट में आई ये बिल्कुल नई तकनीक

 

गमले की जगह बदलें
सर्दी के दिनों में आमतौर पर लोग गमले को ऐसी जगह पर रख देते हैं जहां दिनभर की सीधी धूप आती हो। गर्मी के दिनों में गमले की जगह बदल दीजिए। इन दिनों पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां सीधी धूप बिल्कुल ना लगे। गर्मी वाली धूप से पौधे सूख जाते हैं। ग्रीन शेड लगाकर धूप को कम करें या गमले को कम लाइट में रखें।

सिंचाई का पैटर्न बदलें
गर्मी के दिनों में सिंचाई की नियमित जरूरत होती है लेकिन सिंचाई का तरीका और समय बहुत मायने रखता है। गर्मी के दिनों में सुबह और शाम के समय ही पानी देने की सलाह दी जाती है। दोपहर में या फिर तेज धूप में पानी डालने से पौधों के झुलसने की आशंका बनी रहती है।

 

खाद देते समय ना करें ये गलती
किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद-पानी उसकी पहली जरूरत होती है। आप भी पौधों को खाद देने जा रहे हैं तो खास बात जान लें। गर्मी के दिनों में पौधों को केमिकल खाद देने से बचें इन दिनों कोकोपीट खाद दें। कोकोपीट पौधों की ग्रोथ के लिए मददगार होने के साथ ही मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here