दिल्ली का नया सीएम कौन? बीजेपी किसे देगी दिल्ली के सत्ता की चाबी

0
298
वर्षा वर्मा

Delhi Election 2025 :  दिल्ली चुनाव परिणाम के रुझान आ रहे हैं। बीजेपी आगे चल रही है। यदि बीजेपी चुनाव में जीत दर्ज करती है तो सीएम किसे बनाएगी? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। हालांकि बीजेपी पिछले 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। अंतिम बार बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थी। वह केवल 52 दिन हीं गद्दी पर रहीं थीं। आइए आपको उन तीन चेहरों के बारे में बताते हैं जिन्हें बीजेपी सीएम बना सकती है।

बिहार से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी
दिल्ली में यदि बीजेपी इस बार चुनाव जीत जाती है तो नाम मनोज तिवारी को सीएम बना सकती है। तिवारी को पूर्वांचल का बड़ा चेहरा बताया जाता है। वह दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दो बार से सांसद भी हैं। पूर्वांचल वोट को बंटने से बचाने में इनकी खास भूमिका रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी सीएम बनेगा वो दिल्ली का विकास करेगा।

विजेंदर गुप्ता भी हैं सीएम पद के दावेदार
दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और विधायक विजेंदर गुप्ता एक बार फिर से इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। विजेंदर गुप्ता की गिनती दिल्ली में धाकड़ नेता के रूप में होती है। आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार विपक्ष की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है। गुप्ता की पकड़ पार्टी के कैडर और संगठन में भी मजबूत बताई जाती है। बीजेपी यदि जीती तो विजेंदर गुप्ता पर विश्वास कर सकती है।

 

ये भी पढ़े…

राजा बनाने वाले अवध ओझा पटपड़गंज सीट से पीछे, जानें क्या हुआ?

 

वीरेंद्र सचदेवा का भी नाम है चर्चा में
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस चुनाव में काफी मेहनत की। उनका नाम भी दिल्ली बीजेपी के बड़े नामों में शामिल है। यदि दिल्ली में पार्टी जीती तो उनका योगदान अहम माना जाएगा। ऐसे में अगर बीजेपी को जीत मिलती है तो पार्टी इनको भी सीएम का चेहरा बना सकती है।

रुझानों में बीजेपी 43 सीट पर आगे
खबर लिखे जाने तक जो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के शुरुआती रुझान हैं उसके अनुसार, बीजेपी 43 सीट पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here