WHO ने चेताया, तीन देशों में हैज़ा का संक्रमण फैलने के मामले दर्ज किए गए

0
299

नयी दिल्ली। दरअसल हैज़ा एक ऐसी बीमारी है जो दूषित पानी (contaminated water) या भोजन के सेवन से होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने हैज़ा बीमारी से मुक़ाबला करने के लिए, दानदाताओं से वित्तीय सहायता की अपील की है। बता दें कि जनवरी के पहले 29 दिनों के दौरान पूरे अफ्रीका में 26,000 हैजा के मामले दर्ज किए गए थे। डब्ल्यूएचओ ने मामले के बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ हैजा टीम के लीडर फिलिप बारबोजा ने कहा कि पहली बार डब्ल्यूएचओ इस महामारी से लड़ने के लिए दानदाताओं से मदद की अपील की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे (Filipe) बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताया कि केवल बीते सप्ताह ही, तीन देशों में हैज़ा का संक्रमण फैलने के मामले दर्ज किए गए हैं। फिलिप बारबोजा ने बताया कि दुनिया भर के 22 देश दूषित भोजन (contaminated food) या पानी के कारण होने वाले तेज डायरिया संक्रमण के प्रकोप से लड़ रहे हैं।

हैजा के लक्षण- Symptoms of cholera

1. उल्टियां होना

2. पतले दस्त होना

3. शरीर में कमजोरी होना

4. शरीर में ऐंठन होना

5. बार-बार प्यास लगना

6. पल्स रेट तेज होना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here