दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

0
458
वर्षा वर्मा

 

 

नई दिल्ली: उमस भरी गर्मी के बीच आज यानी बुधवार को दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है। आंधी-बारिश का येलो अलर्ट बना हुआ है। दिन भर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है।

 

 

 

आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

 

 

ये भी पढ़े…

ओडिशा को मिलेगी नई पहचान: बनेगा भारत का सबसे बड़ा पशु चारा उत्पादन केंद्र

 

 

मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा साफ
वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here