Ratan Tata Net Worth: भारत के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थीं। और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। रतन टाटा के निधन के बाद देश के कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी कारोबारी सफलता के साथ-साथ उनकी परोपकारी छवि ने उन्हें समाज में एक खास पहचान दिलाई थी। उनके जाने से न केवल कारोबार बल्कि पूरा देश गहरे शोक में डूबा हुआ है।
रतन टाटा की संपत्ति
रतन टाटा की कुल संपत्ति की बात करें तो यह 2022 में करीब 3800 करोड़ रुपए आंकी गई थी। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडियन रिच लिस्ट के अनुसार उस समय वे 421वें स्थान पर थे। हालांकि उनकी संपत्ति उनके कारोबार के मुकाबले काफी कम थी। और इसका बड़ा कारण यह है कि वे अपनी आमदनी का अधिकांश हिस्सा दान में दे देते थे। रतन टाटा ट्रस्ट के माध्यम से वे स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम करते थे। उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इन परोपकारी कार्यों में खर्च किया गया है। यही वजह है कि वे न केवल एक सफल कारोबारी बल्कि एक महान परोपकारी के रूप में भी पहचाने जाते थे।
ये भी पढ़े…
नहीं रहे रतन टाटा, देश में शोक की लहर राजकीय सम्मान के साथ आज होगा आंतिम संस्कार
प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि
रतन टाटा का जन्म 1937 में एक प्रतिष्ठित पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा थीं। उन्होंने जीवनभर अविवाहित रहकर समाज के हित में काम किया। उनके परिवार का नाम भारत में प्रमुख पारसी घरानों में गिना जाता है। और रतन टाटा ने इस विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
रतन टाटा का उत्तराधिकारी
रतन टाटा के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि उनके बाद टाटा समूह की कमान किसके हाथों में जाएगी। क्योंकि रतन टाटा की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अब उनका निधन हो जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है।


