नहीं रहे रतन टाटा, देश में शोक की लहर राजकीय सम्मान के साथ आज होगा आंतिम संस्कार

0
109

Ratan Tata Passes Away at the Age of 86: देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दो दिन पहले ही रतन टाटा ने कहा था कि सबकुछ ठीक है और वे ठीक हो रहे हैं। ऐसे में अचानक रतन टाटा के देहावसान की खबरें आई और पूरा देश शोकाकुल है। रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को 30 सालों तक लीड किया और वे टाटा संस के चेयरमैन होने के साथ ही रतन टाटा ट्रस्ट के प्रमुख भी थे।

रतन टाटा का जन्म
28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे, ब्रिटिश भारत में जन्मे रतन नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे हैं। जब रतन टाटा 10 साल के थे। तब वे अलग हो गए थे। उसके बाद उन्हेंने जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था। रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ।

ये भी पढ़े…

नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा… होगी हर मुराद पूरी

84 वर्षीय इस व्यक्ति ने कैंपियन स्कूल, मुंबई, कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला और रिवरडेल कंट्री स्कूल, न्यूयॉर्क शहर में शिक्षा प्राप्त की है। वे कॉर्नेल विश्वविद्यालय और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं।

क्या कहते हैं चद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा,बहुत दुख के साथ हम श्री रतन टाटा को विदाई देते हैं। वह एक महान नेता थे। उन्होंने टाटा ग्रुप को ही नहीं बल्कि हमारे देश को भी आकार दिया है। टाटा ग्रुप के लिए श्री टाटा सिर्फ एक चेयरपर्सन से बढ़कर थे। उन्होंने कहा कि, ” मेरे लिए, वह एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे। वे अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके विचार और मूल्य हमेशा जीवित रहेंगे।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को 7 अक्टूबर को भी आईसीयू में भर्ती किए जाने की खबर सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इसके बाद टाटा ग्रुप की ओर से उनके निधन की जानकारी दी गई। निधन की खबर सामने आने के बाद देश शोकाकुल है और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत बिजनेस घरानों ने रतन टाटा के देहांत पर शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here