सिरका। सिरका शनिचर बाजार के कुंआ में लगातार महिलाएं, बच्चों की भीड़ सुबह से ही देखी जा सकती हैं। यहां क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बढ़ते जा रही हैं। एकमात्र शनिचर बाजार सिरका शिव मंदिर के समीप यह बड़ा कुआं हैं, जो सभी को पानी की सुविधा उपलब्ध करवा रहा हैं। वर्तमान में गर्मी की शुरुआत में ही इस प्रकार का दृश्य से आगे और वृहद होने का अनुमान हैं। इस संबंध में शनिवार को यहां के युवा समाजसेवी रणधीर कुमार, रामाशीष प्रजापति ने बताया कि सिरका शनिचर बाजार के आस-पास लगभग 1200 से भी अधिक की आबादी कॉलोनी क्षेत्रों में रहती हैं। कॉलोनी क्षेत्रों के अधिकांश चापानल व जलमीनार खराब हो चुके हैं। सीसीएल द्वारा कॉलोनी के पाइप लाइन से आवश्यकता अनुसार पानी की भी आपूर्ति ठीक-ठाक नहीं हो पा रही हैं। जबकि बीते करीब 4 दिनों से बिजली की आंख-मिचौली के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ी हैं। यही एकमात्र बड़ा कुआं हैं। जिससे यहां के बाल मंडली, शनिचर बाजार, मुंडा पट्टी के लोग जरूरत के लिए पानी लेने पहुंचते हैं।
काफी समय से खराब हैं जलमीनार: ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि तीन जलमीनार पानी सुविधा के लिए लगे हैं। लेकिन ये काफी समय से खराब पड़े हैं। ये जलमीनार एक बाजार टाड़, दो मुंडा पट्टी में लगाए गए हैं। जबकि चापानल एक बाजार, एक मुंडा पट्टी और एक बाल मंडली में लगा है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि अभी से ही पेयजल के लिए समस्या होने लगी है । अभी पूरी गर्मी बाकी है। पेयजल संकट का निदान नहीं किया गया तो हमलोगाों को काफी परेशानी होगी।
