हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान आज,विधानसभा चुनाव की वो 90 सीटें जिनपर रहेंगी सभी की नज़रें

0
99

Haryana Chunav 2024: हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और नई सरकार के चुनाव के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज शनिवार सुबह ठीक सात बजे सभी 90 सीटों के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। शाम सात बजे तक वोट डाल सकेंगे। और 8 अक्टूबर को होगी मतगणना लेकिन निर्धारित समय खत्म होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े लोगों को मतदान का अवसर मिलेगा। इस चुनाव में बहुत सी पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। भाजपा से लेकर, कांग्रेस, जजपा, आम आदमी पार्टी से लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है|

2 करोड़ से ज्यादा मतदाता
हरियाणा के 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 10,775,957 पुरुष मतदाता और 9,577,926 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 467 है। वोटिंग के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के दौरान वोटर अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटें मिली थीं। वोट शेयर 33.2% रहा। कांग्रेस के हाथ में 15 सीटें आईं। वोट शेयर 20.6% रहा। इनेलो को 19 सीटें मिलीं। वोट शेयर 24.01% रहा। निर्दलीय के हिस्से में 5 सीटें गई थीं। वोट शेयर 10.06% रहा। शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट मिली थी। वोट शेयर 0.6% था।

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीतीं थी। पार्टी का वोट शेयर 36.49% रहा। कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं। उसका वोट शेयर 28.08% रहा। जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की वोट शेयर 14.80% रहा। इनेलो को सिर्फ एक सीट मिली। वोट शेयर 2.44% रहा। हरियाणा लोकहित पार्टी को भी 1 सीट मिली। उसका वोट शेयर 0.66% था। आम एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। निर्दलीय के हिस्से में 7 सीटें गईं थीं।

ये भी पढ़े…

आठ फसलों की कीमत में आई गिरावट, किसानों ने की सरकार से मंडी में हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा हवा भाजपा के पक्ष में है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बन रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिल रहा है। कांग्रेस को सपना देखने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सपना देखा लेकिन उन्हें अपने काम देखने चाहिए कि किस तरह वे विकास में बाधा बने दलितों को जिस तरह उन्होंने अपमानित किया प्रदेश की जनता उसे समझ रही है।

हरियाणा में सुबह 9 बजे तक कहां कितना मतदान
पंचकूला में – 4.08अम्बाला – 11.87 यमुनानगर – 9.27कुरुक्षेत्र – 10.57 कैथल – 9.54 करनाल – 11.10 पानीपत – 7.49 सोनीपत – 7.98 जींद – 12.71फतेहाबाद – 8.9 सिरसा – 9.87 हिसार – 8.49भिवानी – 9.72 चरखी दादरी – 9.08रोहतक – 10.76 झज्जर – 8.41 महेन्दरगढ़ – 11.51 रेवाड़ी – 9.27 गुरुग्राम – 6.10मेवात – 10.64 पलवल – 12.54फरीदाबाद – 8.82

 

11 बजे तक हरियाणा में 22.7 फीसदी मतदान
हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.7 फीसदी मतदा हो चुका है। वहीं 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इसलिए लोग वोट डालने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं|

हरियाणा में 1 बजे तक 36.69 फीसदी मतदान
हरियाणा में एक बजे तक 36.69 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.7 फीसदी मतदान हो था। वहीं 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि अभी भी मतदान केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इसलिए लोग वोट डालने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं। अभी वोटिंग प्रतिशत के और बढ़ने की उम्मीद है|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here